नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बड़ा एक्शन: सारणी नगर पालिका का विवादित बाबू “रामस्वरूप सतवंशी” स्थापना शाखा से हटा, नए सीएमओ का कड़ा फैसला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बड़ा एक्शन: सारणी नगर पालिका का विवादित बाबू “रामस्वरूप सतवंशी” स्थापना शाखा से हटा, नए सीएमओ का कड़ा फैसला


WhatsApp Icon

06/08/2026 6:32 PM Total Views: 448910

प्रवीर कुमार, 7489579303

बैतूल/सारनी। मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पालिका ‘सारणी’ में भ्रष्टाचार और मनमानी का पर्याय बन चुके ‘जुगाड़ी बाबू’ रामस्वरूप सतवंशी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। कर्मचारियों के साथ अनैतिक व्यवहार और फाइलों में जानबूझकर गड़बड़ी करने के गंभीर आरोपों के बाद, नए प्रभारी सीएमओ हितेश शाक्य ने तत्काल प्रभाव से कड़ा कदम उठाते हुए सतवंशी को स्थापना शाखा से हटाकर अन्य शाखा में भेज दिया है।

छवि धूमिल होने पर नए सीएमओ की सख्त कार्रवाई

लगातार मिल रही शिकायतों और रिश्वतखोरी के खुले आरोपों से नगर पालिका परिषद सारणी की छवि गंभीर रूप से धूमिल हो रही थी। रामस्वरूप सतवंशी पर आरोप थे कि वे न केवल नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अनैतिक व्यवहार कर रहे थे, बल्कि पैसे ना मिलने पर उन्हें परेशान करने की नीयत से उनकी फाइलों और सेवा पुस्तिकाओं में जानबूझकर गलत अपडेट कर रहे थे। जिसके चलते नगरपालिका के शासकीय कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी होने की मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इन गंभीर प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुए नए प्रभारी सीएमओ हितेश शाक्य ने बिना कोई देरी किए सतवंशी को महत्वपूर्ण स्थापना शाखा से बेदखल कर दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मूल पद ‘पंप कुली’, कुर्सी ‘बाबू’ की और काम ‘वसूली’ का

रामस्वरूप सतवंशी का मूल पद ‘पंप कुली’ का है, लेकिन रसूख और जैक-जुगाड़ के चलते वे लंबे समय से स्थापना शाखा में बाबू बनकर बैठे थे। कर्मचारियों का सीधा आरोप था कि सतवंशी ने इस शाखा को अपनी ‘वसूली की दुकान’ बना लिया था, जहां बिना ‘रेट’ फिक्स किए कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सीएम हेल्पलाइन पर हुआ था बड़ा खुलासा

‘कमीशन दो वरना फाइल बिगाड़ दो’ की तर्ज पर काम कर रहे इस बाबू की हालिया करतूत 5 अगस्त को उजागर हुई थी। वार्ड 5 शॉपिंग सेंटर निवासी शिवा चौरे ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर (शिकायत क्रमांक 39866731) मामला दर्ज कराया था। नपा में चौकीदार के पद पर पदस्थ पिता किशोर चौरे की ‘सेवा पुस्तिका’ के सत्यापन के नाम पर बाबू ने पहले 5,000 रुपये की रिश्वत ऐंठ ली और बाद में ‘गाड़ी का खर्चा’ और ‘खर्चा-पानी’ की नई मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर फाइल अटका दी गई थी।

शर्मनाक अतीत: मृतकों की अनुग्रह राशि में भी लगा चुके हैं सेंध

यह कोई पहला मामला नहीं था। इसके पहले मृतक कर्मचारी संतोष दुबे, रामकिशोर उइके और जीवनलाल बोहित के परिजनों को मिलने वाली 1.25 लाख रुपये की सहायता राशि में से बाबू ने 75-75 हजार रुपये अपने पास दबा लिए थे। खबर छपने और कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की फटकार के बाद ही बकाया राशि पीड़ितों के खातों में जमा की गई थी।

कर्मचारियों में राहत, लेकिन विभागीय जांच का इंतजार

सतवंशी को स्थापना शाखा से हटाए जाने के बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। आरोप लगने पर ‘निराधार’ और ‘साजिश’ की रटी-रटाई स्क्रिप्ट पढ़ने वाले इस बाबू का मलाईदार शाखा बदलना प्रशासन का एक सराहनीय कदम है।

हालांकि, सवाल अब भी बरकरार है कि क्या जनता और गरीब कर्मचारियों के हकों पर डाका डालने वाले इस बाबू पर प्रशासन आगे कोई ठोस विभागीय जांच कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगा? या महज शाखा बदलकर इस पूरे भ्रष्टाचार के अध्याय को रफा-दफा कर दिया जाएगा? जनता और कर्मचारियों की निगाहें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

इनका कहना है :—

स्थापना शाखा प्रभारी रामस्वरूप सतवंशी की बार-बार शिकायतें आ रही थी जिसके चलते उन्हें वर्तमान पद से हटकर अन्य शाखा में कर दिया गया है।

हितेश शाक्य, प्रभारी सीएमओ, नगर पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31