नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सत्ता के नशे में चूर भाजपा पार्षद की तानाशाही: सारणी में दबंगई से तोड़ा कचरा घर, विरोध करने पर जनता से की अभद्रता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सत्ता के नशे में चूर भाजपा पार्षद की तानाशाही: सारणी में दबंगई से तोड़ा कचरा घर, विरोध करने पर जनता से की अभद्रता


WhatsApp Icon

03/08/2026 4:20 PM Total Views: 446770

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारणी। सत्ता का गुरूर जब जनप्रतिनिधियों के सिर चढ़कर बोलने लगे, तो वे जनता के सेवक नहीं बल्कि तानाशाह बन जाते हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक और जनविरोधी मामला सारणी के वार्ड क्रमांक 5 (सुनील गावस्कर वार्ड) से सामने आया है, जहां भाजपा पार्षद ज्योति नागले ने अपनी दबंगई और तानाशाही का खुला प्रदर्शन करते हुए वर्षों पुराने कचरा घर को धराशायी कर दिया।

जब स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने इस मनमानी का विरोध किया, तो पार्षद ने उनके साथ न केवल तीखी अभद्रता की, बल्कि अपने पद का धौंस दिखाते हुए खुलेआम धमकियां भी दीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

“मैं पार्षद हूँ, मेरी मर्जी चलेगी” – कैमरे पर झपटीं ज्योति नागले

वार्ड वासियों के अनुसार, पार्षद ज्योति नागले अचानक वार्ड में पहुंचीं और बिना किसी पूर्व सूचना के कचरा घर को ढहाने का काम शुरू करवा दिया। जब वहां मौजूद महिलाओं और युवाओं ने इस जनविरोधी कदम का विरोध किया, तो पार्षद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। “मेरे पास आदेश है, मुझे तोड़ना था, मैंने तोड़ दिया। मैं यहाँ की पार्षद हूँ और मेरी जो मर्जी आएगी मैं वह करूँगी।” यह कहते हुए पार्षद ने न सिर्फ वार्डवासियों को धमकाया, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे एक युवक पर भी आक्रामक रूप से झपट पड़ीं। यह वायरल वीडियो भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी और सत्ता के अहंकार की सरेआम पोल खोल रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बीमारियों को न्योता: अब कहां जाएगा गलियों का कचरा?

पार्षद की इस बिना सोची-समझी और तुगलकी कार्रवाई ने वार्ड में एक बड़ा सफाई संकट खड़ा कर दिया है। सुनील गावस्कर वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड की अंदरूनी और संकरी गलियों तक कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं जा पाती हैं। यही कारण था कि लोग इस कचरा घर का इस्तेमाल करते थे। अब कचरा घर टूट जाने से मजबूरन लोगों को सड़कों और खाली प्लॉटों में कचरा फेंकना पड़ेगा। बारिश और बदलते मौसम के बीच, इस अव्यवस्था से वार्ड में भयंकर गंदगी फैलेगी और महामारी का खतरा मंडराने लगेगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या “अपनी मर्जी” चलाने वाली पार्षद को जनता के स्वास्थ्य की कोई परवाह है?

नगर पालिका कूच करने की तैयारी में आक्रोशित वार्ड वासी

पार्षद ज्योति नागले के इस अभद्र व्यवहार और तानाशाही रवैये ने वार्ड वासियों के भीतर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। जिस जनता ने उन्हें अपना नुमाइंदा चुनकर भेजा था, आज वही जनता उनके अहंकार का शिकार हो रही है।

अब वार्डवासियों का धैर्य जवाब दे चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, आक्रोशित नागरिक एकजुट हो रहे हैं और जल्द ही नगर पालिका परिषद का घेराव कर भाजपा पार्षद ज्योति नागले की तानाशाही, दुर्व्यवहार और मनमानी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन व आधिकारिक शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन को अब यह देखना होगा कि वह एक तानाशाह पार्षद का साथ देता है या त्रस्त जनता को न्याय दिलाता है।

इनका कहना है:-

हां मैंने वार्ड क्रमांक 5 में बड़ा कचरा घर तुड़वाया है, सभी उसमें कचरा फेंकते है जिससे वार्ड में गंदगी हो रही थी। पूर्व सीएमओ ने एक महीने पहले मौखिक आदेश दिए थे की कोई भी वार्ड में कचरा ना फेंके, कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने के लिए कहा था इसीलिए मैंने कचरा घर तुड़वा दिया है।

ज्योति नागल, पार्षद वार्ड क्रमांक 5 

कचरा घर तोड़ने जैसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, पूर्व सीएमओ द्वारा मौखिक कहा गया था की कचरे को मोहल्ले में एकत्रित न होने दे लोगों को कचरा गाड़ी में कचरा फेंकने के लिए प्रोत्साहित करें। 

हितेश शाक्य, सीएमओ नगर पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31