नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खबर का बड़ा असर: सारनी नपा में अनुग्रह राशि गबन मामले में कलेक्टर का रौद्र रूप, 24 घंटे में हुआ बकाया भुगतान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खबर का बड़ा असर: सारनी नपा में अनुग्रह राशि गबन मामले में कलेक्टर का रौद्र रूप, 24 घंटे में हुआ बकाया भुगतान


WhatsApp Icon

03/08/2026 12:42 AM Total Views: 446182

प्रवीर कुमार, 7489579303

स्थापना शाखा प्रभारी और लेखापाल पर गिरेगी गाज, विभागीय जांच शुरू

सारनी/बैतूल। नगर पालिका परिषद सारनी में मृत शासकीय कर्मचारियों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में भारी भेदभाव और भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करने वाली खबर का बड़ा और त्वरित असर हुआ है। खबर प्रकाशित होते ही जिला कलेक्टर (बैतूल) ने इस गंभीर मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और उनके सख्त रुख के चलते पीड़ित परिवारों को न्याय मिल गया है।

कलेक्टर की फटकार और 24 घंटे में भुगतान 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले नपा के जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में 24 घंटे के अंदर तीनों पीड़ित परिवारों को बकाया अंतर राशि का भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर के इस रौद्र रूप और कड़े अल्टीमेटम के बाद नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। जो अधिकारी कल तक नियम-कानून ताक पर रखे हुए थे, वे तुरंत हरकत में आए और 29 जुलाई को ही तीनों पीड़ित परिवारों (स्व. संतोष दुबे, स्व. रामकिशोर उईके और स्व. जीवनलाल बोहित के परिजनों) के बैंक खातों में बकाया अंतर राशि (75,000/- रुपये प्रति परिवार) डाल दी गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पंप कुली से स्थापना प्रभारी बने कर्मचारी और लेखापाल जांच के दायरे में 

भुगतान हो जाने के बाद भी यह मामला शांत नहीं हुआ है, बल्कि अब दोषियों पर गाज गिरने की तैयारी है। शासन के स्पष्ट आदेश (03 अप्रैल 2025 के 1.25 लाख रुपये भुगतान के नियम) की अवहेलना कर अपनी मर्जी से पुरानी दर (50 हजार रुपये) से भुगतान करने के मामले में स्थापना शाखा और लेखा शाखा की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस पूरे गबन और भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली में मूल रूप से ‘पंप कुली’ के पद पर पदस्थ, लेकिन वर्तमान में ‘स्थापना शाखा प्रभारी’ का जिम्मा संभाल रहे रामस्वरूप सतवंशी और संबंधित लेखापाल की भूमिका अब सीधे तौर पर जांच के दायरे में आ गई है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी 

कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद नपा प्रशासन अब इन लापरवाह और शासन के आदेशों की नाफरमानी करने वाले दोषी कर्मचारियों पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन पर निलंबन या कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इस त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन सजग हो और मीडिया प्रमुखता से आवाज उठाए, तो भ्रष्टाचार के मंसूबों को ध्वस्त कर पीड़ितों को उनका वास्तविक हक दिलाया जा सकता है। “मध्यप्रदेश वॉइस” आगे भी जनहित के मुद्दों को इसी प्रमुखता के साथ उठाता रहेगा।

इनका कहना हैं

मामला संज्ञान में आया हैं। बकाया भुगतान 75-75 हजार रुपए तीनों मृतकों के परिजनों के खाते में डाल दिए गए हैं। अब आगे स्थापना शाखा के सभी प्रकरणों की समीक्षा की जाएंगी।

हितेश शाक्य, प्रभारी सीएमओं नगर पालिका परिषद सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31