नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध कबाड़ का काला कारोबार बना चोरों की ‘लाइफलाइन’: सारनी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोहे की चोरी से हाहाकार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध कबाड़ का काला कारोबार बना चोरों की ‘लाइफलाइन’: सारनी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोहे की चोरी से हाहाकार


WhatsApp Icon

02/08/2026 1:42 AM Total Views: 492983

प्रशासन की चुप्पी से पनप रहा अपराध, आगामी जनसुनवाई में कलेक्टर-एसपी से होगी आर-पार की बात

सारनी। विद्युत नगरी सारनी, कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा तिगड्डा और ग्राम पंचायत सलैया के मुख्य मार्ग पर बेखौफ संचालित हो रहा अवैध स्क्रैप (कबाड़) का कारोबार अब क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इस काले कारोबार के चलते पूरे इलाके में लोहे की चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। लगातार हो रही इन वारदातों और पुलिस-प्रशासन की सुस्ती ने स्थानीय लोगों और किसानों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

औद्योगिक क्षेत्र से गांवों तक फैला नेटवर्क: पहले जहां लोहे की चोरी केवल औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित थी, वहीं अब इसका दायरा ग्रामीण इलाकों तक फैल गया है। चोर अब किसानों के मोटर पंप और कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले महंगे लोहे के उपकरणों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अवैध स्क्रैप दुकानें बनीं सुरक्षित ठिकाना: स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह खुल गई अवैध स्क्रैप की दुकानें चोरी के इस सामान को खपाने का सबसे सुरक्षित अड्डा बन गई हैं। बिना किसी जांच-पड़ताल के चोरी का लोहा खरीदे जाने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत सलैया के मुख्य मार्ग पर अबरार अहमद द्वारा संचालित स्क्रैप दुकान पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह दुकान न केवल बिना ग्राम पंचायत की वैध अनुमति के चल रही है, बल्कि जिस स्थान पर यह संचालित है, वह व्यावसायिक उपयोग के लिए अधिकृत ही नहीं है।

प्रशासनिक उदासीनता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवाल

इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन का रवैया अब तक निराशाजनक रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम सारनी थाना प्रभारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जा चुका है। किंतु शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा इन अवैध कबाड़खानों पर अब तक कोई छापामार या ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की इस निष्क्रियता के कारण शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अब गांवों में भी लोगों की निजी संपत्ति सुरक्षित नहीं रह गई है।

नागरिकों की आगामी रणनीति: जनसुनवाई में गूंजेगा मुद्दा

लगातार हो रही चोरियों और प्रशासन की चुप्पी से आजिज आकर अब सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। क्षेत्रवासियों ने आगामी जनसुनवाई में सीधे जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष उपस्थित होकर एक कड़ा ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

जिसमें कलेक्टर और एसपी को चेताया जाएगा की क्षेत्र में संचालित सभी अवैध स्क्रैप दुकानों की तत्काल सूक्ष्म जांच हो। अवैध पाए जाने पर दुकानों को तुरंत सील कर संचालकों (विशेषकर सलैया में अबरार अहमद के मामले में) पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। चोरी के नेटवर्क को ध्वस्त कर क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए।

क्षेत्रवासियों का स्पष्ट मानना है कि जब तक इन अवैध कबाड़ दुकानों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगेगा, तब तक चोरी की घटनाओं पर लगाम कसना असंभव है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें आगामी जनसुनवाई और जिला प्रशासन के रुख पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशासन इस माफिया के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाता है, या फिर नियमों को ताक पर रखकर चल रहा यह काला कारोबार ऐसे ही फलता-फूलता रहेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031