नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दर्दनाक सड़क हादसा: ऐश बल्कर की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी की मौके पर ही मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा: ऐश बल्कर की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी की मौके पर ही मौत


WhatsApp Icon

12/07/2026 11:35 PM Total Views: 461104

सारणी।  सारणी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेहद हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। ड्यूटी के बीच खाना खाने घर जा रहे एक ठेका कर्मचारी को भारी-भरकम ऐश बल्कर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संजय रायपुरे के रूप में हुई है, जो अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हादसे का खौफनाक मंजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रविवार रात लगभग 9:25 बजे के आस-पास का है। मृतक संजय रायपुरे (निवासी वार्ड क्रमांक 5, शिवाजी ग्राउंड के पास) mppgcl प्लांट में ठेका कर्मचारियों के रूप में पदस्थ अपनी ड्यूटी पर था और भोजन के लिए साइकिल से अपने घर की ओर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब संजय 7 नंबर गेट से थोड़ा आगे जयस्तंभ चौक के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ‘मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट’ के ऐश बल्कर (गाड़ी नंबर: MP 04 YF 9888) ने उसे तेजी से ओवरटेक करने का प्रयास किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि यह बल्कर ऐश (राख) भरने के लिए साइलो की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान साइकिल चला रहे संजय का संतुलन बिगड़ गया और वह बल्कर के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। भारी-भरकम वाहन उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे संजय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गांव से लौटा था, मौत ने रास्ते में ही घेर लिया

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि संजय आज ही अपने पैतृक गांव पांढुर्णा से सारणी वापस लौटा था और आज ही अपनी ड्यूटी पर हाजिर हुआ था। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि गांव से वापसी का यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। साथी बताते हैं कि संजय को कार्यस्थल पर ही उन्होंने अपने साथ भोजन करने का प्रस्ताव रखा किंतु संजय नहीं माना और अपने घर के लिए निकल गया। संजय की मौत की खबर से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अचानक पिता का साया छिन गया है।

चालक ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया है।

दुर्घटना के बाद बल्कर चालक ने भागने के बजाय जिम्मेदारी और इंसानियत का परिचय दिया। चालक स्वयं बल्कर लेकर सारणी थाने पहुंचा, गाड़ी को पुलिस के सुपुर्द किया और आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930