नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रेलवे स्टेशन से भाई को छोड़कर लौट रही रसोइया की ट्रक की चपेट में आने से मौत सारनी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रेलवे स्टेशन से भाई को छोड़कर लौट रही रसोइया की ट्रक की चपेट में आने से मौत सारनी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले


WhatsApp Icon

30/06/2026 5:57 PM Total Views: 492951

सारनी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिल के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। सरकारी हॉस्टल में रसोइया के पद पर कार्यरत एक महिला की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, शोभापुर निवासी 35 वर्षीय प्रमिला धुर्वे सरकारी हॉस्टल में रसोइया के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। सोमवार की रात वह अपने भाई को छोड़ने के लिए अपनी स्कूटी से घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन गई थीं। भाई को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भोपाल के लिए सुरक्षित रवाना करने के बाद प्रमिला स्कूटी से वापस अपने घर शोभापुर लौट रही थीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसी दौरान घोड़ाडोंगरी-रानीपुर मार्ग के जोड़ (जंक्शन) पर एक अनियंत्रित ट्रक (क्रमांक MH-40-CM-4786) ने उनकी स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक प्रमिला के पति राजू परते होमगार्ड सैनिक हैं। इस अचानक हुए हादसे की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। एक हँसता-खेलता परिवार इस घटना के बाद पूरी तरह टूट गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही घोड़ाडोंगरी पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के शवगृह में भिजवा दिया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक (MH-40-CM-4786) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031