नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद


WhatsApp Icon

17/06/2026 4:32 PM Total Views: 461112

सारनी। स्थानीय थाना सारणी पुलिस ने क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित मंदिर में हुई चोरी की वारदात का महज़ कुछ ही दिनों में खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हनुमान मंदिर की मूर्ति से चांदी का मुकुट चुराने के मामले में संलिप्त एक मुख्य आरोपी और उसके एक अपचारी (नाबालिग) साथी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

क्या था पूरा मामला?

बीते दिनों बागडोना स्थित हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी होने के चर्चित मामले में शोभापुर कॉलोनी निवासी फरियादी मुकेश (41 वर्ष), पिता धुंधराव सोनारे ने थाना सारणी में उपस्थित होकर मंदिर में हुई चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि श्रीराम इंटरप्राइजेस बगडोना के सामने स्थित हनुमान मंदिर में उनकी गहरी आस्था है और वे नियमित रूप से वहां दर्शन करने जाते हैं। मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति पर चांदी का एक बहुमूल्य मुकुट सुशोभित था। जब 13 जून कि शाम करीब 5:00 बजे जब मुकेश हमेशा की तरह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तो उन्हें मूर्ति से चांदी का मुकुट गायब मिला। अज्ञात चोरों द्वारा मुकुट पार किए जाने की शंका के आधार पर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/26, धारा 305(डी) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पारंपरिक मुखबिर तंत्र के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज) का सहारा लिया। इसके आधार पर पुलिस ने शाहपुर निवासी एक संदिग्ध युवक करण (21 वर्ष), पिता मनोज नामदेव को हिरासत में लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक और कड़े ढंग से करण से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी करण ने खुलासा किया कि उसने अपने एक अपचारी बालक (नाबालिग) साथी के साथ मिलकर बगडोना स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की योजना बनाई थी और घटना को अंजाम दिया था।

न्यायालय में पेशी और पुलिस टीम की सराहना

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से चोरी का चांदी का मुकुट (कीमत 60,000) शत-प्रतिशत बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद दिनांक 16 जून 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस अंधे कत्ल जैसी चोरी की गुत्थी को तत्काल सुलझाने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में सारनी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा मनोज उईके, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह इरपाचे, आरक्षक मोहित भाटी, मोनू उईके, देवा धुर्वे और महेश भलावी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930