नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रील का ‘भूत’ उतरा: सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने वाले पुलिस के शिकंजे में, लगा जुर्माना, दोबारा किया तो होगी जेल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रील का ‘भूत’ उतरा: सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने वाले पुलिस के शिकंजे में, लगा जुर्माना, दोबारा किया तो होगी जेल


WhatsApp Icon

14/06/2026 9:27 PM Total Views: 461113

सारनी। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना युवाओं को भारी पड़ता जा रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सारनी में सामने आया है, जहां सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी करना दो युवकों को बेहद महंगा पड़ गया। पुलिस ने न सिर्फ इन ‘स्टंटबाजों’ को दबोचा, बल्कि उनके खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है।

क्या है पूरा मामला?

बीते शनिवार (6 जून) को बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे से लेकर सारनी शॉपिंग सेंटर तक की मुख्य सड़क उस समय थर्रा उठी, जब 12 युवकों का एक हुड़दंगी टोला तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार होकर निकला। इन युवाओं पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार था कि इन्होंने बिना हेलमेट के, तेज रफ्तार में बेहद खतरनाक और जानलेवा स्टंट करना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर सहम गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हुड़दंगियों ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दो बाइकों के नंबर MP 20 K 4504 और MP 48 ME 2611 साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे, जो बाद में उनकी गिरफ्तारी का मुख्य जरिया बने।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

जैसे ही स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सारनी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों के नंबरों को ट्रैक किया और दो मुख्य आरोपियों वसीम खान पिता नईम खान निवासी: शोभापुर को चिन्हित कर दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों युवकों को थाने लाकर उनके वाहनों को जब्त किया और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत 500-500 रुपए का तत्काल चालान काटा।

सख्त हिदायत: अगली बार सीधे जेल, कोई रहम नहीं

सारनी पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ कर दिया है कि सड़कों पर गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “सड़कें रील बनाने का स्टूडियो नहीं हैं। खतरनाक ड्राइविंग पर 5,000 रुपए जुर्माना और 6 महीने तक की जेल का कानूनी प्रावधान है।

सोशल मीडिया पर अब पुलिस की ‘तीसरी आंख’

इस घटना के बाद सारनी पुलिस ने साफ कर दिया है कि स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। अब पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। जो भी युवक सड़कों पर रील बनाने के नाम पर हुड़दंग मचाएगा या स्टंट के वीडियो अपलोड करेगा, उस पर सीधे कानूनी हंटर चलेगा।

👉🏽 इस बार केवल चालानी कार्रवाई की गई है, लेकिन अगर दोबारा ऐसी हरकत दोहराई गई, तो सिर्फ चालान नहीं होगा, बल्कि सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा।”

📌 जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी, सारनी

थाना प्रभारी ने क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों से भी अपील की है कि वे निर्धारित रफ्तार से ही वाहन चलाएं, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और अपने बच्चों को ऐसी जानलेवा स्टंटबाजी से दूर रखें। 

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930