नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रेत माफियाओं कि बरसाती तैयारी की खेंप ढही: चिखलपाटी में रेत का अवैध खेल उजागर; नदी से बड़े झाड़ के जंगल तक बिछा था जाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रेत माफियाओं कि बरसाती तैयारी की खेंप ढही: चिखलपाटी में रेत का अवैध खेल उजागर; नदी से बड़े झाड़ के जंगल तक बिछा था जाल


WhatsApp Icon

09/06/2026 6:39 PM Total Views: 460636

सारनी/घोड़ाडोंगरी। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के कड़े निर्देश और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बैतूल जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चौतरफा शिकंजा कस दिया गया है। इसी कड़ी में 8 जून को प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम चिखलपाटी में भड़ंगा नदी क्षेत्र पर अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस हाई-प्रोफाइल रेड में नदी और जंगलों में छिपाकर रखी गई कुल 330 घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई है, साथ ही मौके से रेत के अवैध परिवहन में लगे वाहनों को भी दबोचा गया है।

गुप्त सूचना पर तड़के एक्शन, शाहपुर एसडीएम ने संभाली कमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को चिखलपाटी की भड़ंगा नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण की सटीक सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुर के नेतृत्व में एक महा-अमले का गठन किया गया। इस संयुक्त टीम में राजस्व विभाग, चोपना पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। जब इस संयुक्त अमले ने अचानक भड़ंगा नदी क्षेत्र में दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सरकारी जमीन से खोदी रेत, ‘बड़े झाड़ के जंगल’ में डंप किए दो विशाल ढेर

मौका निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि खनन माफियाओं ने दुस्साहस दिखाते हुए शासकीय भूमि (खसरा क्रमांक 475, रकबा 9.100 हेक्टेयर) से बेखौफ होकर रेत निकाली थी। इस रेत को छिपाने के लिए नदी के किनारे स्थित ग्राम चिकलपाटी की ही ‘मद बड़े झाड़ का जंगल’ वाली भूमि (खसरा क्रमांक 474, रकबा 64.947 हेक्टेयर) का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अमले को जंगल के भीतर रेत के 02 अलग-अलग विशाल ढेर (स्टॉक) मिले जिनमें पहला ढेर करीब 210 घन मीटर खनिज रेत। दूसरा ढेर करीब 120 घन मीटर खनिज रेत। मौके पर कुल 330 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

वाहनों की धरपकड़: डम्पर और ट्रैक्टर-ट्रालियां भी जब्त

कार्रवाई के दौरान केवल रेत का स्टॉक ही नहीं, बल्कि परिवहन में लगे वाहनों पर भी गाज गिरी। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 07 ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोका, जिनमें से 03 ट्रैक्टर-ट्रालियां और 01 डम्पर खनिज रेत से पूरी तरह भरे हुए पाए गए। संयुक्त अमले ने अवैध भंडारण और परिवहन में संलिप्त इन सभी मशीनों और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन मालिकों, चालकों और अवैध भंडारण करने वाले मुख्य आरोपियों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

अपर कलेक्टर न्यायालय में चलेगा केस, लगेगा भारी अर्थदंड

इस पूरी बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके पर वाहनों के चालक, चोपना थाने का भारी पुलिस बल, ग्राम पंचायत नूतनडंगा के सचिव, स्थानीय कोटवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस गंभीर मामले में अवैध भंडारण कर्ताओं और माफियाओं के विरूद्ध ‘मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण का निवारण) नियम 2022’ के सख्त प्रावधानों के तहत भारी-भरकम अर्थदण्ड (जुर्माना) की राशि प्रस्तावित की गई है। मामले का पूरा प्रकरण तैयार कर आगामी दंडात्मक कार्रवाई के लिए न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रशासन की इस औचक और बड़ी कार्रवाई से जिले के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31