नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता: बोरदेही में 9 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता: बोरदेही में 9 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

02/06/2026 8:07 PM Total Views: 461184

आंखों में मिर्ची झोंककर लूटे थे रुपयों से भरे बैग, मुख्य सरगना की तलाश जारी

बैतूल/बोरदेही। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में बैतूल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में पुलिस ने बोरदेही थाना क्षेत्र में हुई 9 लाख रुपये की लूट की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई कुछ नगदी और उस रकम से खरीदी गई नई मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। घटना का मुख्य मास्टरमाइंड अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

फिल्मी स्टाइल में दिया था वारदात को अंजाम

घटना 20 मई 2026 की है। फरियादी प्रदीप झरबड़े आमला स्थित आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक से अपने सेठ विक्की साहू के 09 लाख रुपये नगद निकालकर मोटरसाइकिल से बोरदेही लौट रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रेकी कर उसका पीछा किया। ग्राम नरेरा और देहलवाड़ा के बीच सुनसान मार्ग देखकर बदमाशों ने प्रदीप की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया, जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू अड़ाकर डराया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस घटना में फरियादी को मामूली चोटें भी आई थीं। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल ने खोला राज

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी (मुलताई) एस.के. सिंह और डीएसपी (महिला सेल) दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। बोरदेही थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 304(2), और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 99/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व साइबर सेल की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की जब्ती

पुलिस ने घेराबंदी कर छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र से 5 आरोपी रामकुमार उर्फ मोहित पिता मदन यदुवंशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा, गोविन्द पिता दुर्गेश टांडेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा, शिवराम उर्फ नान्हू पिता मंगलू बन, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोरखपुर, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा, दुर्गेश पिता खज्जू सोनवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरखपुर, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा, कमलेश उर्फ मनीष पिता रघुनाथ यदुवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिंदरई, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा को को धर दबोचा। जिनके पास से 60 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूट की राशि से खरीदी गई 2 मोटरसाइकिलें जप्त की गई।

मुख्य मास्टरमाइंड ‘देवा’ है निगरानी बदमाश

इस पूरी वारदात का मुख्य सूत्रधार देवानंद उर्फ देवा इवने (निवासी घाना उमरी, थाना नवेगांव, छिंदवाड़ा) है, जो घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है ताकि शेष राशि बरामद की जा सके। देवा एक आदतन और खूंखार अपराधी है। वह नवेगांव थाने का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ मुलताई थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट, बोरदेही थाने में चोरी-नकबजनी, और नवेगांव थाने में लूट, चोरी एवं जुआ एक्ट के कई गंभीर आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सनसनीखेज अंधे कत्ल और लूट के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह, डीएसपी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मो, बोरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, आमला थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर सहित थाना बोरदेही, आमला, नवेगांव, जुन्नारदेव की पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले भर में पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930