नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गांजा तस्करों पर कड़ा प्रहार, NDPS एक्ट में फरार तीन महिला आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गांजा तस्करों पर कड़ा प्रहार, NDPS एक्ट में फरार तीन महिला आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

30/05/2026 5:28 PM Total Views: 460837

सारणी। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में सारणी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10 मई 2026 को मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में फरार चल रही तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन सभी को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी

सारणी पुलिस ने पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अपराध क्रमांक 146/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इस मामले की शुरुआत में पुलिस ने दो आरोपी बबलू पिता रावन धुर्वे, उम्र 38 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती, थाना सारणी, शेख फरीद पिता शेख शहीद, निवासी नगर पालिका के पास, सारणी को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया था, जिनकी पहचान इस प्रकार है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पूछताछ में खुले राज और मुखबिर की सूचना पर बिछा जाल

जेल भेजे गए उक्त आरोपियों से हुई पूछताछ और उनके मेमोरेंडम के आधार पर यह बात सामने आई थी कि इस अवैध कारोबार में कुछ अन्य लोग भी संलिप्त हैं। इसके बाद से ही तीन महिला आरोपी सीमा उर्फ रमती बाई पति रामू उईके, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती, थाना सारणी, कविता पति कलीराम सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कैलाश नगर शोभापुर एवं सविता पिता रामू उइके, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती, लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार चल रही थीं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

10 मई 2026 को सारणी पुलिस को मुखबिर द्वारा इन फरार महिलाओं के बारे में सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा गया।

अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए इस सफल और त्वरित अभियान में सारणी थाने के पुलिस बल का उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान रहा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31