नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: वन सुरक्षा समितियों में 60 लाख से अधिक का घोटाला, 5-5 हजार के इनामी दो फरार आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice 307 Temporary Redirect

307 Temporary Redirect


nginx

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: वन सुरक्षा समितियों में 60 लाख से अधिक का घोटाला, 5-5 हजार के इनामी दो फरार आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

27/05/2026 4:35 PM Total Views: 460688

बैतूल। जिले में आर्थिक अपराधों और शासकीय राशि के दुरुपयोग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में थाना बीजादेही पुलिस ने वन सुरक्षा समितियों में हुए लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इन दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

वन विभाग के प्रोजेक्ट के तहत पदस्थ डिप्टी रेंजर और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने मिलकर एक सुनियोजित घोटाले को अंजाम दिया। वर्ष 2022 से 2023 के बीच समिति अध्यक्षों और सचिवों द्वारा बिना कोई वास्तविक कार्य कराए, **फर्जी मजदूरों और काल्पनिक कार्यों (कागजी कार्यों)** का विवरण तैयार किया गया। सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना ही समितियों के खातों से नियम विरुद्ध तरीके से लाखों रुपये निकालकर शासकीय धन का बड़ा गबन किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

06 जनवरी 2025 को रामपुर भतोड़़ी परियोजना मंडल (बैतूल) के चूनाहजूरी परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश झारिया की शिकायत और संभागीय प्रबंधक के प्राथमिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर बीजादेही थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इन 5 समितियों को बनाया गया निशाना

जांच में चूनाहजूरी परिक्षेत्र के अंतर्गत संचालित 5 वन सुरक्षा समितियोंवन जिसमें सुरक्षा समिति माटीगढ़ लगभग 24 लाख रुपये, वन सुरक्षा समिति चिखली लगभग 1.85 लाख रुपये, वन सुरक्षा समिति तेंदूखेड़ा लगभग 2.50 लाख रुपये, वन सुरक्षा समिति आवरिया लगभग 15.58 लाख रुपये, वन सुरक्षा समिति काजली लगभग 16.79 लाख रुपये की भारी वित्तीय अनियमितता और गबन उजागर हुआ

इस महाघोटाले में बीजादेही पुलिस ने अपराध क्रमांक 03/25 के तहत धारा 420, 406, 409, 467, 468, 470, 471, 34 (भादवि) में कुल 7 आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जिसमें गोविंद वासनिक, चन्द्रेश परते, ओमप्रकाश सरियाम और धनाराम यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। घटना के दिनांक से लगातार फरार चल रहे शेष आरोपी प्रेमलाल सरियाम और रम्मु कुमरे को 26 मई 2026 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखकर पुलिस ने यह सफलता हासिल की। एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों फरार आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा, सउनि जी.पी. बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक देवीप्रसाद (229), आरक्षक मनीराम उइके (578) एवं आरक्षक ऋषिराज (382) की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31