नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बेकाबू हुए हालात: पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, अमित भटनागर और 200 अन्य पर गिरी गाज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बेकाबू हुए हालात: पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, अमित भटनागर और 200 अन्य पर गिरी गाज


WhatsApp Icon

14/05/2026 8:26 PM Total Views: 435816

छतरपुर। जिले के ढोडन गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध के दौरान प्रशासनिक टीम पर लगातार दूसरे दिन भी पथराव हुआ है। पुलिस को स्थिति पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं एक दिन पहले हुए हंगामे के बाद आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता अमित भटनागर समेत 50 नामजद और करीब 150 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

दूसरे दिन भी बिगड़ी स्थिति
छतरपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर एक बार फिर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े, किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ढोढन में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जानकारी के मुताबिक प्रशासन और पुलिस की टीम परियोजना क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाने और एक मकान तोड़ने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों और आंदोलनकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू हो गया। घटना में प्रशासनिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, वहीं अफसरों और पुलिसकर्मियों को भी जान बचाकर पीछे हटना पड़ा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इन लोगों पर दर्ज हुई FIR
पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर निवासी बिजावर, दिव्या अहिरवार, हिसाबी राजपूत सहित ढोडन, पलकौहा, झमटुली और आसपास के गांवों के कई ग्रामीणों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें भरत आदिवासी, सुनील आदिवासी, लक्ष्मण आदिवासी, घनश्याम आदिवासी, छोटू यादव, गौरीशंकर यादव, मनोज आदिवासी, तुलसी कोंदर, हरप्रसाद कोंदर, महेश कोंदर, देवराज कोंदर, पप्पू कोंदर, करन कोंदर सहित कई नाम शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 324(4), 125, 296(बी), 351(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें हत्या के प्रयास, बलवा, आपराधिक षड्यंत्र, शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

कलेक्टर बोले- वीडियो से हो रही पहचान
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि प्रशासनिक टीम ढोडन गांव में कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पूरे घटनाक्रम के वीडियो और ड्रोन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

टीआई ने कहा- गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं टीमें
किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामले में 150 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031