नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अपनी जिम्मेदारी से भागी बिजली प्रबंधक,सूचना के बावजूद रही अनुपस्थित,यूथ कांग्रेस ने कार्यालय बाबू को सौंपा ज्ञापन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अपनी जिम्मेदारी से भागी बिजली प्रबंधक,सूचना के बावजूद रही अनुपस्थित,यूथ कांग्रेस ने कार्यालय बाबू को सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Icon

12/05/2026 10:40 AM Total Views: 461195

सारनी। सारनी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले के नेतृत्व में बिजली प्रबंधक सारनी के नाम ज्ञापन सौपने पहुँचे लेकिन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूचना के बावजूद प्रबंधक अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं रही।

यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बिजली कटौती की जा रही है। दिन हो या रात, कभी भी बिजली बंद हो जाने से आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

यूथ कांग्रेस का कहना है विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापारियों का कामकाज और घरेलू व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी सिंचाई कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एक ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नागरिकों ने विभाग पर मनमानी और उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम नागले,नरेंद्र वाडीवा,प्रकाश मालवीय,रोहन सिंह ठाकुर, मिलिंद थोराट, शेख अप्पू पार्षद किरण झाड़ बड़े,सुनील भलावी,नावेद ख़ान विष्णु भारती,सोएब ख़ान राशिद खान राहुल नागले निखिलेश पार्थ पार्थ चंदन यादव मोनू भाई गजेंद्र मोहित चिलाते दिव्यांशु बेलवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930