नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
एमपीपीजीसीएल कर्मचारी ने लगाई फांसी, तीन दिन बाद सड़ी-गली हालत में मिला शव – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

एमपीपीजीसीएल कर्मचारी ने लगाई फांसी, तीन दिन बाद सड़ी-गली हालत में मिला शव


WhatsApp Icon

04/05/2026 7:17 PM Total Views: 435798

सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) में कार्यरत एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का सनसनीखेज खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब बंद क्वार्टर से तेज दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, जो तीन दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका था। प्रारंभिक जानकारी और सूत्रों के अनुसार, युवक लाखों रुपये के कर्ज और रिकवरी के दबाव से मानसिक रूप से परेशान था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटनाक्रम और शव की बरामदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रोहित विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 8 स्थित ‘सुपर डी 358’ में रहता था। वह एमपीपीजीसीएल के ऑपरेशन 4 में कार्यरत था। रोहित शुक्रवार को अपनी सामान्य सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक की ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटा था। इसके बाद से वह न तो घर से बाहर निकला और न ही उसे किसी ने देखा। सोमवार सुबह पड़ोसियों को सुपर डी क्वार्टर नंबर 358 के आसपास से असहनीय बदबू आने लगी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत स्थानीय वार्ड पार्षद को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुबह लगभग 11 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने क्वार्टर का दरवाजा खोलकर अंदर मुआयना किया, तो रोहित का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी। पुलिस टीम द्वारा शव का पंचनामा कर उसे फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मूल रूप से भोपाल का रहने वाला रोहित नौकरी के चलते सारनी में अकेला ही निवास कर रहा था। मृतक की पत्नी वर्तमान में हरदा जिले में शासकीय कर्मचारी के पद पर पदस्थ हैं। मृतक के 2 बच्चे एक बेटा एक बेटी है जो अपने मां के साथ रहते हैं।

आत्महत्या की संभावित वजह: कर्ज का भारी जंजाल… ?

स्थानीय सूत्रों और दबी जुबान में हो रही चर्चाओं के मुताबिक, रोहित के इस खौफनाक कदम के पीछे का मुख्य कारण उस पर मौजूद भारी कर्ज का दबाव माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक लाखों रुपये के कर्ज के दलदल में बुरी तरह फंसा हुआ था। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ बैंक और फाइनेंस कर्मचारियों द्वारा उस पर कर्ज चुकाने के लिए लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। कर्ज और रिकवरी के इसी भारी तनाव के चलते, हाल ही में रोहित कुछ समय के लिए बिना किसी को बताए सारनी से गायब भी हो गया था।

सारनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मृतक के परिजनों, सहकर्मियों तथा पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है। बैंक कर्मचारियों के दबाव वाले दावे की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों से पूरी तरह पर्दा उठ सके।

इनका कहना है :—

  • प्रथम दृष्टिय मामला आत्महत्या का लग रहा है। कुछ कागज पत्तल मिले हैं जिसकी जांच अभी बाकी है। अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। की आत्महत्या किन कारणों से किया गया है।
अनिल मौर्या, सा. उप निरीक्षक, थाना सारणी 
  • मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें किसी पैसे के लेनदेन में कर्ज को लेकर आत्महत्या की है और किसी का नाम या संदेह नहीं लिखा था।विवेचना के दौरान जो भी खुलासा होगा बता दिया जाएगा।
जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031