नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
घोड़ाडोंगरी में सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी खजाने की लूट: वार्ड 8 में घटिया निर्माण को लेकर फूटा पार्षद का गुस्सा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

घोड़ाडोंगरी में सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी खजाने की लूट: वार्ड 8 में घटिया निर्माण को लेकर फूटा पार्षद का गुस्सा


WhatsApp Icon

20/04/2026 4:07 PM Total Views: 420856

घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी एक बार फिर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों को लेकर सुर्खियों में है। नगर के वार्ड क्रमांक 08 में चल रहा सीसी (CC) रोड रिनिवल (नवीनीकरण) कार्य अब सुविधा के बजाय एक बड़े घोटाले की शक्ल लेता जा रहा है। स्थानीय भाजपा वार्ड पार्षद “सविता पथारिया” ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का पर्दाफाश करते हुए ठेकेदार और विभागीय जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

तकनीकी मानकों की उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां

पार्षद सविता पथारिया ने मौके पर चल रहे काम का जायजा लेने के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार्य स्थल पर निर्माण के तकनीकी मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क की मोटाई, उसका बेस और निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री हर स्तर पर गुणवत्ता बेहद संदिग्ध है। आरोप है कि निर्माण कार्य में माप पुस्तिका (Measurement Book) के तय मापदंडों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ठेकेदार द्वारा नियमों के विपरीत जाकर बेहद घटिया निर्माण किया जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से सरकारी राशि की बंदरबांट की सुनियोजित तैयारी की ओर इशारा करता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दागी ठेकेदार पर क्यों मेहरबान है प्रशासन?

यह मामला इसलिए और भी गंभीर हो जाता है क्योंकि इस काम को अंजाम दे रहे ठेकेदार का पुराना रिकॉर्ड भी सवालों के गहरे घेरे में है। पूर्व में इसी ठेकेदार द्वारा वार्ड क्रमांक 07 में डामरीकरण सड़क का निर्माण कराया गया था। उसकी घटिया गुणवत्ता को लेकर तत्कालीन पार्षद “नेहा उईके” ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। जांच में निर्माण कार्य घटिया प्रमाणित हुआ था, जिसके बाद ठेकेदार को मजबूरन पुनः डामरीकरण करना पड़ा था।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 05 में भी सड़क निर्माण को लेकर भारी शिकायतें हुई थीं। उस समय जांच टीम ने मौके का मुआयना तो किया, लेकिन आज तक उसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इन पुरानी घटनाओं के बावजूद ठेकेदार की कार्यप्रणाली में रत्ती भर भी सुधार नहीं आया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि लगातार लापरवाही के बाद भी नगर परिषद इसी ठेकेदार पर क्यों मेहरबान है?

इंजीनियर और अधिकारियों की चुप्पी पर उठते सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर तकनीकी मॉनिटरिंग पूरी तरह नदारद है। क्या नगर परिषद के इंजीनियर इस घटिया निर्माण से पूरी तरह अनजान हैं, या फिर ठेकेदार के साथ मिलकर जानबूझकर नियमों की अनदेखी की जा रही है? लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने नगर परिषद की संपूर्ण कार्यप्रणाली, उनकी पारदर्शिता और जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। दबी हुई जांच रिपोर्टें स्पष्ट रूप से प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा कर रही हैं।

उग्र आंदोलन की दो टूक चेतावनी

जनता के पैसे की इस खुली लूट पर पार्षद सविता पथारिया ने प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभाव से इस घटिया निर्माण कार्य को बंद नहीं कराया गया और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्ड की जनता के साथ मिलकर नगर परिषद के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अब देखना यह है कि इस गंभीर शिकायत के बाद नगर परिषद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है, या फिर भ्रष्टाचार की इस इमारत को इसी तरह खड़ा होने दिया जाता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930