नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी अगम जैन ने कोतवाली और सिविल लाइन सहित 5 थानों के प्रभारी बदले – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी अगम जैन ने कोतवाली और सिविल लाइन सहित 5 थानों के प्रभारी बदले


WhatsApp Icon

07/04/2026 12:33 AM Total Views: 415951

छतरपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन (आईपीएस) ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को जारी एक महत्वपूर्ण आदेश के तहत जिले के 5 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों (थाना प्रभारियों) के तबादले कर दिए गए हैं। इस आदेश में शहर के दो सबसे प्रमुख थानों कोतवाली और सिविल लाइन के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक/पु०अ०/छतर०/स्थापना/33/2026 के अनुसार, अधिकारियों की नवीन पदस्थापना इस प्रकार की गई है जिसमें अब तक थाना प्रभारी सिविल लाइन की जिम्मेदारी संभाल रहे सतीश सिंह को अब शहर के सबसे महत्वपूर्ण थाना कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। बमीठा थाने की कमान संभाल रहे आशुतोष श्रोत्रीय को शहर में बुलाते हुए उन्हें थाना प्रभारी सिविल लाइन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना प्रभारी नौगांव के रूप में पदस्थ रहे बाल्मीक चौबे को स्थानांतरित कर अब थाना प्रभारी बमीठा नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारी हरपालपुर की जिम्मेदारी निभा रहे संजय राय को अब थाना प्रभारी नौगांव का प्रभार दिया गया है। वर्तमान में प्रभारी जिविशा के पद पर पदस्थ राजेश सिंह सिकरवार को मैदानी पोस्टिंग देते हुए थाना प्रभारी हरपालपुर बनाया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तत्काल प्रभाव से आमद के निर्देश

एसपी अगम जैन द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी तबादले पूरी तरह से प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) और छतरपुर रेंज के डीआईजी (DIG) सहित सभी संबंधित आला अधिकारियों को सूचनार्थ भेज दी गई है।

साथ ही, स्थानांतरित किए गए सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी पुरानी पदस्थापना से रवानगी लेकर नए थानों में आमद (कार्यभार ग्रहण) दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस अचानक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एसपी का एक अहम कदम माना जा रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031