नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
म.प्र. नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, 6 माह की कार्ययोजना और आंदोलन की रणनीति तय – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

म.प्र. नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, 6 माह की कार्ययोजना और आंदोलन की रणनीति तय


WhatsApp Icon

06/04/2026 9:52 PM Total Views: 460967

सारणी। इंदौर के गांधी हॉल में 4 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ की प्रथम त्रैमासिक प्रदेश कार्य समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि भगवानदास गोंडाने (पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष) ने कर्मचारियों को श्रम कानूनों की जानकारी दी और अधिकारों के लिए प्रभावी संवाद पर जोर दिया। विशेष अतिथि अरविंद मिश्रा (अखिल भारतीय मंत्री, भारतीय मजदूर संघ) ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुशासन का महत्व बताया। बैठक की अध्यक्षता और स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवे ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा द्वारा किया गया।

आगामी बैठक में अगले छह माह की कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अलग-अलग चरणों में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने की रूपरेखा भी तय की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री विष्णु दत्त शर्मा, सह-प्रभारी श्री महेंद्र ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार, संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल सहित प्रदेशभर से कई प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31