नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
WCL कर्मचारी का खौफनाक चेहरा उजागर, शादी और बच्चों की परवरिश का झांसा देकर 4 साल तक किया महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी जेल में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

WCL कर्मचारी का खौफनाक चेहरा उजागर, शादी और बच्चों की परवरिश का झांसा देकर 4 साल तक किया महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी जेल में


WhatsApp Icon

06/04/2026 9:57 AM Total Views: 423584

सारनी। सत्ता, रुतबा और एक सुरक्षित भविष्य का लालच दिखाकर किस तरह से एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह किया जा सकता है, इसका एक जीता-जागता और शर्मनाक उदाहरण सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा से सामने आया है। यहाँ वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के एक कर्मचारी ने अपनी नौकरी का रौब दिखाकर एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर एक सोची-समझी साजिश के तहत उसकी जिंदगी को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

नौकरी का रुतबा और झूठे वादों का जाल

सारनी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रोहित पिता रामा सूर्यवंशी (31 वर्ष), निवासी जेरी चौक, शोभापुर (पाथाखेड़ा) ने पीड़िता को उसके बच्चों के बेहतर पालन-पोषण का प्रलोभन दिया था। उसने महिला को शादी का झूठा झांसा दिया और अपनी WCL की नौकरी का रुतबा दिखाकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। एक बेहतर भविष्य और बच्चों की अच्छी परवरिश की उम्मीद में महिला उसके बिछाए भावनात्मक जाल में फंस गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

4 साल तक दरिंदगी और बच्चों को जान से मारने की खौफनाक धमकी

आरोपी की मंशा शुरुआत से ही केवल महिला का शोषण करने की थी। पिछले चार सालों से वह लगातार महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने विरोध करने पर महिला के मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। खौफ के साये में आरोपी अपनी मनमर्जी के मुताबिक महिला को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसकी आबरू से खेलता रहा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जानबूझकर तबाह की गई एक और जिंदगी

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे स्याह पहलू यह है कि आरोपी ने सिर्फ शारीरिक शोषण नहीं किया, बल्कि एक शादीशुदा महिला के घर को पूरी तरह तोड़ दिया। आरोपी की हरकतों के कारण महिला के परिवार में गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब महिला ने लगातार हो रहे शोषण के बाद शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। यह स्पष्ट दर्शाता है कि एक WCL कर्मचारी ने अपनी हवस मिटाने के बाद जानबूझकर एक और जिंदगी को बर्बादी के अंधेरे में धकेल दिया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

प्रताड़ना, धोखे और धमकियों से तंग आकर अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सारनी पुलिस थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी रोहित सूर्यवंशी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 04 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर इस कृत्य के आरोपी को जिला जेल बैतूल भेज दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930