नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
7 महीने से फरार लूट का तीसरा आरोपी ‘भोला’ गिरफ्तार, दिल्ली के युवक को बनाया था शिकार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

7 महीने से फरार लूट का तीसरा आरोपी ‘भोला’ गिरफ्तार, दिल्ली के युवक को बनाया था शिकार


WhatsApp Icon

01/04/2026 5:58 PM Total Views: 377072

सारणी। अपराधों पर लगाम कसने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की मुहिम में सारणी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसडीओपी सुश्री प्रियंका करचाम के कुशल मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने अगस्त 2025 में हुई लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे मुख्य आरोपी को आखिरकार धर दबोचा है।

मदद के नाम पर दिया था खौफनाक धोखा

यह पूरी घटना 25 अगस्त 2025 की है। दिल्ली के शाहदरा निवासी 34 वर्षीय अजीमुद्दीन ‘ओमनी पिक कंपनी’ की ओर से बीएसएनएल टावर में टीवी इंस्टॉलेशन के काम से बगडोना आए थे। अगले दिन उन्हें छतरपुर के लिए रवाना होना था, इसलिए वे रात गुजारने के लिए किसी सस्ते और सुरक्षित होटल की तलाश कर रहे थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

तभी टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक— राहुल, भोला और डमरू— वहां पहुंचे। अनजान शहर में एक अकेले व्यक्ति को देख उन्होंने उसे ‘सस्ते में कमरा’ दिलाने का झांसा दिया। अजीमुद्दीन उनकी बातों में आ गए और उनके साथ चल पड़े।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कॉलेज गेट के पास दिया वारदात को अंजाम

मदद का दिखावा करने वाले ये तीनों युवक अजीमुद्दीन को बगडोना में कॉलेज गेट के पास ले गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और डरा-धमका कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने पीड़ित का वीवो टी-3 स्मार्टफोन (कीमत लगभग 15,000 रुपये), पर्स में रखे 5,000 रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज (एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कंपनी का आईडी कार्ड) लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस का शिकंजा और फरारी का अंत

डरे-सहमे पीड़ित ने सारणी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 504/2025 दर्ज कर बीएनएस की धारा 296 (ए), 115(2), 309(6), और 3(5) के तहत मामला विवेचना में लिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले के दो आरोपियों, राहुल और डमरू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, तीसरा आरोपी रविंद्र उर्फ भोला उर्फ रविंद्र कवडे़ (उम्र 21 साल, निवासी सेमरताल खकराढाना, थाना सारणी) घटना के दिन से ही पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार था।

सारणी पुलिस की लगातार दबिश और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आखिरकार 1 अप्रैल 2026 को पुलिस ने इस फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

सारणी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ‘भोला’ को अब माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया जाएगा, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930