नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में बड़े हादसे की आहट, चंद रुपयों के लालच में राहुल गैस एजेंसी ढाबों पर सप्लाई कर रही ‘इंडस्ट्रियल नैनो कट सिलेंडर’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में बड़े हादसे की आहट, चंद रुपयों के लालच में राहुल गैस एजेंसी ढाबों पर सप्लाई कर रही ‘इंडस्ट्रियल नैनो कट सिलेंडर’


WhatsApp Icon

29/03/2026 9:23 PM Total Views: 461266

सारनी। जिले में एक तरफ एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर एक बड़ा खेल चल रहा है। गैस बुकिंग पोर्टल के ठप होने से आम जनता परेशान है और गैस गोदामों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लेकिन इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर सारनी की राहुल गैस एजेंसी लोगों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रही है।

पैसों की अंधी चाह में यह गैस एजेंसी अपने चहेते होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और नाश्ते की दुकानों पर कमर्शियल एलपीजी की जगह इंडस्ट्रियल नैनो कटिंग सिलेंडर (Nano Cut Cylinder) की अवैध सप्लाई कर रही है। पूरे शहर को एक तरह से बारूद के ढेर पर बैठाया जा रहा है, और यह सब खुलेआम हो रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्यों खतरनाक है ढाबों पर नैनो कट सिलेंडर का इस्तेमाल?

नैनो कट सिलेंडर का ढाबों या रेस्टोरेंट में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करना न सिर्फ पूरी तरह से अवैध है, बल्कि यह एक जानलेवा कदम है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नैनो कट सिलेंडर मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल कामों, जैसे भारी मेटल काटने और उच्च तापमान वाले कार्यों के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। इनमें गैस का प्रेशर सामान्य सिलेंडरों की तुलना में बहुत अधिक होता है। जो रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना बनाने वाले उपकरण (चूल्हे आदि) कमर्शियल LPG के सामान्य दबाव को सहने के लिए बने होते हैं। जब इनमें हाई-प्रेशर इंडस्ट्रियल गैस छोड़ी जाती है, तो ये उपकरण उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे उपकरणों पर अत्यधिक दबाव पड़ने से गैस लीक होने, भयानक आग लगने या बड़े धमाके (Blast) का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। भीड़भाड़ वाले ढाबों या नाश्ते की दुकानों पर ऐसा होना एक बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता है।

प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत?

रेस्टोरेंट में आमतौर पर खाना बनाने के लिए सुरक्षित ‘कमर्शियल LPG’ का ही इस्तेमाल अनिवार्य है। इसके बावजूद, राहुल गैस एजेंसी द्वारा इंडस्ट्रियल सिलेंडरों की यह धड़ल्ले से हो रही सप्लाई कई गंभीर सवाल खड़े करती है। एक ओर जहां आम उपभोक्ता एक अदद घरेलू सिलेंडर के लिए लाइन में धक्के खा रहा है, वहीं चहेते कारोबारियों को मुनाफा कमाने के लिए यह ‘मौत का सामान’ पिछले दरवाजे से पहुंचाया जा रहा है।

इस संबंध में राहुल गैस एजेंसी के संचालक से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एजेंसी में काम करने वाले किसी सप्लाईर ने गलती से नैनो कट सिलेंडर उपभोक्ताओं को दे दिया होगा। लेकिन अब बात यह है कि वह सिलेंडर जपती कर वापस क्यों नहीं लाया गया।

अगर प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ने समय रहते राहुल गैस एजेंसी की इस मनमानी और अवैध सप्लाई पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो सारनी में किसी बड़े और दर्दनाक हादसे को होने से रोकना नामुमकिन हो जाएगा।

का कहना है:—

  • फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर हॉस्पिटल और रेल्वे कैंटीन एवं अन्य संस्थानों के लिए देने का आदेश है आपकी शिकायत पर मैं आपका नंबर इंस्पेक्टर को दे रहा हु, वो आपसे संपर्क करेंगे तभी उनको आप सभी दुकानों के नाम बता दीजिए फिर में कार्यवाही करूंगा

श्री टेकाम, सहायक आपूर्ति खाद्य अधिकारी बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930