नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर भारी अफरा-तफरी: धू-धू कर जला बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर भारी अफरा-तफरी: धू-धू कर जला बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर


WhatsApp Icon

28/03/2026 9:33 PM Total Views: 490319

सारणी। बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर स्थित बागडोना फॉरेस्ट चौकी के पास आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रखे एक विशालकाय विद्युत ट्रांसफार्मर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि ट्रांसफार्मर से आग की लपटें किसी ज्वालामुखी की तरह उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही मिनटों में वह आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत यह रही कि यह हादसा नेशनल हाईवे के किनारे हुआ, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना लपटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास से गुजरने वाले वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्षेत्रीय लोगों और विशेषज्ञों का प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी और वोल्टेज ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर का तेल गर्म होकर उबलने लगा, जिससे यह भीषण विस्फोट और आग की स्थिति निर्मित हुई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थानीय निवासियों ने तत्काल बिजली वितरण कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए बिजली विभाग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र की बिजली काट दी गई है और सुधार कार्य का इंतजार किया जा रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031