नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आरएसएस ग्राउंड बना नशेड़ियों और मनचलों का अड्डा, सुरक्षाकर्मियों के ही मोहल्ले में महिलाएं असुरक्षित! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आरएसएस ग्राउंड बना नशेड़ियों और मनचलों का अड्डा, सुरक्षाकर्मियों के ही मोहल्ले में महिलाएं असुरक्षित!


WhatsApp Icon

26/03/2026 1:06 AM Total Views: 415953

सारणी। मध्य प्रदेश के सारणी स्थित वार्ड क्रमांक 3 का आरएसएस ग्राउंड इन दिनों असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और मनचलों की आरामगाह बन चुका है। यहाँ शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, जिसके कारण मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के कर्मचारियों के परिवारों और विशेषकर महिलाओं का घर से बाहर निकलना और घूमना-फिरना पूरी तरह दुश्वार हो गया है।

गाली-गलौज और फब्तियों से महिलाओं का जीना मुहाल

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि इस ग्राउंड की बेंचों पर अक्सर रात 8:00 बजे से लेकर देर रात 1:00 बजे तक गंजेड़ियों और आशिक मिजाज युवकों का डेरा लगा रहता है। इनमें कुछ नाबालिग तो कुछ बालिग युवक शामिल हैं। ये आवारा तत्व सरेआम मोबाइल पर अश्लील और गंदी-गंदी गालियां बकते हैं। जब मोहल्ले की महिलाएं ग्राउंड में टहलने जाती हैं, तो ये उन पर फब्तियां कसते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं। ट्यूशन से आने-जाने वाली छात्राओं को घूरना और उन्हें छेड़ना इनका रोज़ का काम बन चुका है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

25 मार्च की रात टूटा महिलाओं के सब्र का बांध

इन मनचलों की गुंडागर्दी का चरम 25 मार्च की रात लगभग 9:00 बजे देखने को मिला। ग्राउंड की बेंच पर बैठकर कुछ युवक जोर-जोर से गंदी गालियां दे रहे थे और वहाँ से गुजर रही ट्यूशन की छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। मोहल्ले की महिलाएं, जो पहले से ही इन युवकों की हरकतों से त्रस्त थीं, उनका सब्र जवाब दे गया। जब महिलाओं ने एकजुट होकर इन लड़कों को गाली-गलौज करने से मना किया, तो वे उल्टे महिलाओं से ही अभद्रता करने लगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नशे में धुत इन युवकों ने महिलाओं को धमकाते हुए कहा, “हमारा क्या कर लोगे?” जब महिलाओं ने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी, तो इन बेखौफ मनचलों ने “पुलिस हमारा क्या कर लेगी” कहकर प्रशासन को भी खुली चुनौती दे डाली।

खुद के ही डंडे से लहूलुहान हुआ मनचला

इसी विवाद के दौरान वहाँ से गुजर रहे दो अन्य युवकों ने जब इन मनचलों की अभद्रता देखी, तो उन्होंने विरोध किया। इस पर गांजे के नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। लेकिन इस झूमा-झटकी में स्थिति तब पलट गई, जब एक मनचले द्वारा उठाया गया डंडा उसी के साथी के सिर पर जा लगा, जिससे उस काही साथी घायल हो गया। इसके बाद मोहल्ले की साहसी महिलाओं ने मोर्चा संभाला और इन आवारा तत्वों को खदेड़ कर वहाँ से भगाया।

सबसे बड़ा सवाल: सुरक्षाकर्मियों के रहते हुए यह शर्मनाक स्थिति क्यों?

इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस मोहल्ले में यह गुंडागर्दी और महिलाओं से छेड़छाड़ खुलेआम चल रही है, वहाँ सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले कई दिग्गज निवासरत हैं।

इसी मोहल्ले में MPPGCL की सुरक्षा में तैनात तीन एक्स-आर्मी (भूतपूर्व सैनिक), MPPGCL के सुरक्षा अधिकारी (हवलदार पद पर पदस्थ) और एक पुलिसकर्मी रहते हैं। ऐसे में यह एक बहुत बड़ा सवालिया निशान है कि जिन प्रशासनिक और सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा है, वे अपने ही घर और मोहल्ले के आसपास सुरक्षा का माहौल नहीं बना पा रहे हैं।

जब उनके ही पड़ोस में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, और सरेआम गांजे के नशे में मनचले गुंडागर्दी कर रहे हैं, तो क्या ऐसे प्रशासनिक और सुरक्षाकर्मी वाक़ई अपनी ड्यूटी के काबिल हैं? जो सुरक्षाकर्मी अपने ही घर के सामने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसकर अपनी दृष्टि नहीं रख पा रहे, उनसे पूरा शहर क्या उम्मीद रखेगा?

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

अब क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरएसएस ग्राउंड में तत्काल गश्त बढ़ाई जाए और इन आवारा तत्वों की पहचान कर इन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि मोहल्ले का शांतिपूर्ण माहौल वापस लौट सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031