नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी नगर की सुख-समृद्धि हेतु 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ 22 मार्च से प्रारंभ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी नगर की सुख-समृद्धि हेतु 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ 22 मार्च से प्रारंभ


WhatsApp Icon

23/03/2026 7:56 PM Total Views: 461257

सारनी। नगर की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना के साथ संकट मोचन हनुमान मंदिर, सीएचपी-4 में 22 मार्च से 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन राम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

मंदिर के पुजारी श्री आनंदी एवं श्री जगदीश गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीन वर्षों से निरंतर इस अखण्ड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी समस्त भक्तजनों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने बताया कि इस 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सारनी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों एवं जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर नगर की उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ का समापन 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों, प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहता है। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930