नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुलताई में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला मनचला दुनावा बस स्टैंड से गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुलताई में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला मनचला दुनावा बस स्टैंड से गिरफ्तार


WhatsApp Icon

23/03/2026 5:12 PM Total Views: 436248

मुलताई। समाज की मर्यादा को तार-तार करने और एक नाबालिग की निजता पर हमला करने वाले एक शातिर आरोपी को मुलताई पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने न केवल नाबालिग का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर पीड़िता को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस गंभीर कृत्य पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी को दुनावा बस स्टैंड से धर दबोचा।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 22 मार्च को एक नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना मुलताई में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम मोरगोंदी (पांढुर्णा) निवासी अर्जुन खापरे (22 वर्ष) ने उसकी निजता का हनन करते हुए नहाते समय का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो वायरल कर दिया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की गंभीर धमकी दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 171/26 पंजीबद्ध किया। आरोपी अर्जुन खापरे पिता लखन खापरे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77, 78(2), 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66(E), 67(A) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 11, 12, 13 और 14 जैसी बेहद सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस के इस निरंतर दबाव का परिणाम यह रहा कि फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी को दुनावा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

सोमवार 23 मार्च को पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031