नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना सारणी में शांति समिति की बैठक संपन्न: पुलिस-प्रशासन ने की शांति एवं सौहार्द की अपील – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना सारणी में शांति समिति की बैठक संपन्न: पुलिस-प्रशासन ने की शांति एवं सौहार्द की अपील


WhatsApp Icon

02/03/2026 7:26 PM Total Views: 416891

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना सारणी में शांति समिति की बैठक संपन्न: पुलिस-प्रशासन ने की शांति एवं सौहार्द की अपी

सारणी। जिले के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में, आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सारणी में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच सामंजस्य स्थापित करना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीओपी (सारणी) सुश्री प्रियंका कचराम, थाना प्रभारी (सारणी) जयपाल ईवनाती और चौकी प्रभारी (पाथाखेड़ा) मनोज पी.के. ने उपस्थित जनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त, प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। नगरीय प्रशासन: के.के. भावसार, विद्युत वितरण कंपनी: श्रीमती दीपशिखा ईवनाती (अधिकारी), क्षेत्र के सम्मानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु। सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया, ताकि सभी पर्व उल्लास और बिना किसी विघ्न के मनाए जा सकें।

त्यौहारों के लिए जारी किए गए प्रमुख दिशा-निर्देश

आगामी होली, धुरेड़ी, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा, रामनवमी एवं ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा होलिका दहन हेतु निम्नलिखित स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

होलिका दहन केवल पूर्व निर्धारित और पूर्णतः सुरक्षित स्थानों पर ही किया जाए। स्थान का चयन करते समय यह सुनिश्चित करें कि वह बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर और मुख्य मार्गों से पर्याप्त दूरी पर हो। होलिका दहन के कारण यातायात किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। त्यौहारों का आनंद लें, लेकिन किसी पर भी जबरन रंग या गुलाल न डालें। आपसी सहमति और प्रेम से ही रंग खेलें। हुड़दंग और स्टंटबाजी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में दोपहिया वाहन पर तीन सवारी (Triple riding) न चलें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा और तय ध्वनि मानकों (Volume limits) के अंतर्गत ही किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया और अफवाहों पर नियंत्रण:

ईद, रामनवमी और अन्य आयोजनों के दौरान पूर्ण शांति और अनुशासन बनाए रखें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक आदि) पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। पुलिस की साइबर टीम ऐसे तत्वों पर नजर रखे हुए है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध जानकारी मिलती है, तो उसे आगे बढ़ाने से पहले सीधे पुलिस से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करें।

वहीं बैठक के दौरान थाना प्रभारी सारणी जयपाल ईवनाती ने काह पुलिस और प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। त्यौहारों का असली रंग आपसी प्रेम और भाईचारे में है, अतः सभी नागरिक कानून का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930