नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भगवान भरोसे चल रहा नगर का पोस्ट ऑफिस: डाक विभाग के नियम कानून पोस्टमास्टर आशीष चांटे के सामने ठेंगे पर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भगवान भरोसे चल रहा नगर का पोस्ट ऑफिस: डाक विभाग के नियम कानून पोस्टमास्टर आशीष चांटे के सामने ठेंगे पर


WhatsApp Icon

27/02/2026 1:44 PM Total Views: 460924

सारनी। घोड़ाडोंगरी डाक विभाग (India Post) को आधुनिक, डिजिटल और प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में बदलने पर जोर दिया जा रहा है वही डाक विभाग द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस घोड़ाडोंगरी में इन दोनों पोस्ट मास्टर की लापरवाही का खामिया जाना डाक विभाग के भोले भाले उपभोक्ता अच्छी खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं

पोस्टमास्टर घोड़ा डोंगरी पोस्ट ऑफिस में नहीं होने के कारण ग्रामीण ,शहरी जनता में भारी नाराजगी व्याप्त है घोड़ा डोंगरी स्थित डाकघर में पोस्टमास्टर *सुनील गोहे* अवकाश पर है उनका प्रभार *आशीष चाटे* को दिया गया है पर प्रभारी आशीष द्वारा कार्यालय में समय पर ना आने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पर हद तो जब हुई जब आज बुधवार प्रभारी पोस्ट मास्टर कार्यालय आए ही नहीं और सुबह से ही उपभोक्ता डाक संबंधी काम के लिए परेशान होते नजर आए ग्रामीण जनता का आरोप है कि डाक विभाग से आने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज एटीएम, चेक बुक, आधार, पार्सल, मनी ऑर्डर ,लेनदेन ,अन्य स्पीड पोस्ट डाक शासकीय सूचना समय पर उपभोक्ताओं को नहीं उपलब्ध हो पा रही है वही सुकन्या,डाक बीमा,लेनदेन के लिए उपभोक्ता चार दिन से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर ही घर लौटना पड़ रहा है इस लापरवाही से विभागीय कार्य प्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है डाक विभाग के उपभोक्ता *मंजूस बंसल* ने बताया कि भारत सरकार के डाक विभाग के घोड़ाडोंगरी पोस्ट ऑफिस चार दिन से डाक विभाग में लेनदेन को लेकर चक्कर काट रहे हैं और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है शिकायत के लिए कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर तक उपलब्ध नहीं है

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शिकायत पुस्तिका भी रहती हैं डाकघर में लाकर में कैद

डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और शिकायतों के लिए उपलब्ध कराने वाली शिकायत पुस्तिका भी डाकघर के लकार में कैद रहती है उपभोक्ता परेशानी को शिकायत पुस्तिका में दर्ज करना चाहे तो शिकायत पुस्तिका उपभोक्ता की पहुंच से दूर रहकर पोस्ट मास्टर की मर्जी के अनुसार ग्राहकों को उपलब्ध होती है जिसको लेकर भी उपभोक्ताओं में काफी रोष देखा गया है

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

समय सारणी में भी किया पोस्ट मास्टर ने गड़बड़

डाकघर में विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को कार्यालय समय की जानकारी के लिए समय सारणी उपलब्ध कराई जाती है परंतु पोस्ट मास्टर घोड़ा डोंगरी द्वारा समय सारणी अपनी मनमर्जी अनुसार समय लिखा गई है जो काउंटर समय शाम 4 बजे तक निर्धारित है उसे दोपहर 2 बजे तक कर दिया है कार्यालय समय सारणी से छेड़छाड़ कर पोस्ट मास्टर अपने काम के प्रति उदासीन है या यह कहा जाय कि काम चोरी करने की मंशा से समय सारणी से छेड़छाड़ की गई है जिसको लेकर भी वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई है

इनका कहना :—

  • मैं तीन-चार दिन से पैसे के लेनदेन को लेकर पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं पर कार्यालय में पोस्ट मास्टर महोदय नदारत रहते हैं 

मंजूस बंसल उपभोक्ता डाक विभाग घोड़ाडोंगरी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31