नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बड़वानी से पहुंचेंगे सबसे अधिक किसान; कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बड़वानी से पहुंचेंगे सबसे अधिक किसान; कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न


WhatsApp Icon

22/02/2026 11:49 PM Total Views: 492240

सेंधवा। भारत व अमेरिका के मध्य हाल ही में हुई ट्रेड डील में किसानों के हितों की अनदेखी एवं उनके साथ हो रहे कुठाराघात के विरोध में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली “किसान महाचौपाल” की तैयारियों को लेकर किसान कांग्रेस जिला बड़वानी की जिलास्तरीय बैठक सेंधवा में सम्पन्न हुई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिलदार सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिलेभर से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में दिनांक 24 फरवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भोपाल में आयोजित होने वाली किसान महाचौपाल को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बड़वानी जिले से अधिक से अधिक संख्या में किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। किसानों के अधिकारों की इस लड़ाई में जिले की भागीदारी को प्रभावी एवं ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान कांग्रेस सदैव अन्नदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरचरण भाटिया, श्रीमती सुभद्रा परमार, सीताराम बर्डे, सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे, वरला ब्लॉक अध्यक्ष अजय द्विवेदी, धवली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह, अधिवक्ता चेनु सिंह अछालिया, गजानंद सोलंकी, कय्यूम पेंटर, परसराम सेनानी, गौतम मोरे, शोभाराम पटेल, प्रशांत सेन, श्रीमती शिवकुमारी दीदी, किसन शर्मा, खुमसिंह कनौजे, श्रीराम आर्य, राणा नरगावे, भाईदास टोकरे, मुकेश रावत, दीपक तरोले, रमेश चौहान, ग्यारसीलाल, भीम कनौजे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031