नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ज़हर उगलता हैंडपंप और कुंभकर्णी नींद में प्रशासन: माली शिलपट्टी में ग्रामीणों की जान दांव पर, अफसरों को नहीं परवाह! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ज़हर उगलता हैंडपंप और कुंभकर्णी नींद में प्रशासन: माली शिलपट्टी में ग्रामीणों की जान दांव पर, अफसरों को नहीं परवाह!


WhatsApp Icon

21/02/2026 8:48 AM Total Views: 359602

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारनी/घोड़ाडोंगरी। क्या किसी की जान की कीमत इतनी सस्ती हो गई है कि सिस्टम सब कुछ जानकर भी आंखें मूंद ले? बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माली शिलपट्टी गांव से एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है, जहां गांव का मुख्य पेयजल स्रोत (हैंडपंप) ज़हर उगल रहा है। अज्ञात तत्वों ने पानी में घातक कीटनाशक मिला दिया है, लेकिन इससे भी ज्यादा डरावना है प्रशासन का वह रवैया, जो सैकड़ों जिंदगियों के खतरे में होने के बावजूद गहरी नींद में सोया हुआ है।

सफेद पानी और ज़हर की पुड़िया ने उड़ाई नींद

जानकारी के मुताबिक, गांव की प्यास बुझाने वाले इस मुख्य हैंडपंप से पिछले 5 दिनों से सफेद रंग का दूषित पानी निकल रहा था। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन जब पानी को लेकर अचंभा बढ़ा और ग्रामीणों की भीड़ जुटी, तो आसपास छानबीन की गई। हैंडपंप के ठीक पास कीटनाशक दवाई की खाली पुड़ियां पड़ी मिलने से ग्रामीणों के होश उड़ गए। यह स्पष्ट हो गया कि किसी अज्ञात शरारती तत्व ने जानबूझकर पानी में ज़हर घोला है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ग्रामीणों ने खुद निभाई जिम्मेदारी, सिस्टम रहा नदारद

जैसे ही यह खौफनाक सच सामने आया, ग्रामीणों ने बिना एक पल गंवाए सतर्कता दिखाई। उन्होंने तुरंत हैंडपंप की चेन निकालकर उसे पूरी तरह से बंद कर दिया, ताकि गलती से भी कोई मासूम बच्चा, बुजुर्ग या मवेशी इस ज़हरीले पानी की एक बूंद भी न पी ले। ग्रामीणों ने तो अपना फर्ज निभा दिया, लेकिन जिन पर इस गांव की सुरक्षा और स्वास्थ्य का जिम्मा था, वे पूरी तरह फेल साबित हुए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हादसे के इंतज़ार में बैठा है प्रशासन?

हैरानी की बात यह है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच, सचिव और शाहपुर एसडीएम (SDM) को दे दी। इसके बावजूद, इतने दिन बीत जाने पर भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग का एक भी अधिकारी या कर्मचारी पानी का नमूना (सैंपल) लेने या स्थिति का जायजा लेने गांव नहीं पहुंचा।

प्रशासन का यह सुस्त और संवेदनहीन रवैया कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि या गांव में मातम पसरने का इंतज़ार कर रहा है? जब पेयजल में ज़हर मिलने की पुख्ता आशंका है, तो अधिकारियों को मौके पर पहुंचने से किसने रोका है? क्या गांव वालों की जान की प्रशासन की नज़र में कोई कीमत नहीं है?

कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी

अधिकारियों की इस घोर लापरवाही से अब माली शिलपट्टी के ग्रामीणों में भारी रोष और आक्रोश है। दहशत के साए में जी रहे ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि इस ज़हरीले पानी के संपर्क में आने से किसी भी बच्चे या बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और गांव में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो वे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

इनका कहना है:—

  • मुझे हमारे गांव में हैंड पंप में किसी सामाजिक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ मिलने की खबर मिली थी इसके बाद मौके पर पहुंचकर हैंडपंप का चैन निकालकर हैंडपंप को बंद करवा दिया गया। और इसकी सूचना एचपी विभाग शाहपुर एसडीएम थाना शाहपुर को दे दी गई है किंतु अभी तक किसी भी विभाग से कोई जांच अधिकारी जांच करने नहीं आया है। 

कमल धुर्वे, सरपंच देशावड़ी पंचायत 

  • दिशा वादी पंचायत के माली शिल्पेटी गांव में हैंडपंप में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहर मिलाने की बात सामने आई थी हमारे द्वारा जाकर देखा गया और हैंडपंप को बंद करवा दिया गया जिसकी जानकारी एचपी विभाग के अधिकारी को दी गई और अनुरोध किया गया था कि सिलपति गांव का एकमात्र प्रमुख हैंड पंप है जिसे में पानी खाली करवा कर उसे सुचारू रूप से चालू करवाया जय किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

श्रीमती कपूरिया रामदीन हेनोते, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत शाहपुर

  • मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया था आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया मै इसको जल्द दिखावाता हूं।

प्रपंज आर, एसडीएम शाहपुर

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728