नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार के उड़ाए परखच्चे, डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार के उड़ाए परखच्चे, डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत


WhatsApp Icon

18/02/2026 1:02 AM Total Views: 420900

बैतूल/सारनी। स्टेट हाइवे 43 (बैतूल-परासिया मार्ग) सोमवार की रात एक बार फिर खून से लाल हो गया। सारनी क्षेत्र में कालीमाई और राजीव चौक तिगड्डे के बीच रात करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रहे कोयले से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही डस्टर कार (MP 04 CO 1984) को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के कर्मचारी रवि उर्फ चंदन बिहारे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, मृतक रवि पिता सोखी लाल बिहारे WCL के जीएम (GM) कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वे कार से अपने घर शोभापुर लौट रहे थे। इसी दौरान सारनी की ओर जा रहे कोयले से भरे एक डंपर ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी कार को बुरी तरह रौंद दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और रवि स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक रवि की सांसें थम चुकी थीं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की कार्रवाई और डंपर जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह डंपर भोपाल के किसी ट्रांसपोर्टर का है। पाथाखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर को जब्त कर लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की अनदेखी का नतीजा है यह हादसा

यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है। पाथाखेड़ा तिगड्डा और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार, ओवरलोडिंग और बेतरतीब पार्किंग को लेकर स्थानीय नागरिक पहले भी कई बार सवाल उठा चुके हैं। रात के समय कोयले से भरे डंपरों के चालक अक्सर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन पर समय रहते ठोस अंकुश न लगा पाने का ही परिणाम है कि आज एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।

इनका कहना है :—

घटना राजीव चौक तिगाड्डे का है जहां एक डंपर चालक ने रॉन्ग साइड से डंपर लाकर कार चालक को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। जिससे wcl कर्मचारी रवि बिहार की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। डंपर को जप्त किया गया है। नियम अनुसार उचित कार्रवाई कीजाएगी, आगे की जांच जारी है।
मनोज उईके, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी थाना सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930