नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कलेक्टर बोले कार्य में लापरवाही और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कलेक्टर बोले कार्य में लापरवाही और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं


WhatsApp Icon

20/02/2026 1:35 PM Total Views: 460950

सारनी। आखिरकार महिला बाल विकास परियोजना सारनी प्रभारी संगीता धुर्वे को लगातार लापरवाही करना भारी पड़ा कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए निलंबित किया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहकारिता, कृषि, वन, जल संसाधन, श्रम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के छात्रवृत्ति की शिकायतों को अनावश्यक लंबित रखने और लापरवाही पर प्रभारी सीडीपीओ संगीता धुर्वे सारनी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही तथा लापरवाही पर प्रभारी सीडीपीओ मुलताई का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सेवा निवृत कर्मचारियों के जीपीएफ सम्बंधी प्रकरणों को लंबित रखने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बैतूल का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने और शिकायतों के निराकरण में कम प्रगति पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चिचोली प्रतिभा जैन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर सूर्यवंशी ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर वंदना जाट सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

संगीता के राज में महिला बाल विकास सारनी कि जिले सहित प्रदेश में हुई है बदनामी

बताया जाता है कि महिला बाल विकास परियोजना सारनी में प्रभारी के राज में अनियमिताओं का भंडार बना हुआ था। जिससे जिले सहित प्रदेश भर में बदनामी और कलंक का दाग लग रहा था। लगातार लापरवाही पर आखिरकार कलेक्टर सूर्यवंशी ने गुरुवार को एक्शन लेते हुए प्रभारी संगीता धुर्वे को निलंबित कर दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

एक स्थानीय कार्यक्रम में संगीता धुर्वे ने दूध में बताया था आयरन

सूत्र के अनुसार संगीता धुर्वे ने एक स्थानीय कार्यक्रम में बच्चों को उद्बोधन देते समय दूध में आयरन होना बताया था, वही कार्यकर्ता भर्ती में एसडीएम को परिचित बताकर इन पर अवैध वसूली के भी आरोप हैं। वार्ड क्रमांक एक मे बीते दिनों समूह वालों से पैसे लेकर नन्हे मुन्ने बच्चों को घटिया खाना परोसकर उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ करने की घटना हुई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31