नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पिकनिक मनाने गए 9वीं के दो छात्र डुबे, पुलिस टीम सक्रिय गोताखोर कर रहे तलाश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पिकनिक मनाने गए 9वीं के दो छात्र डुबे, पुलिस टीम सक्रिय गोताखोर कर रहे तलाश


WhatsApp Icon

16/02/2026 10:21 PM Total Views: 492203

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत बाजना रोड स्थित पलसोड़ी ग्राम के पास बने डैम में सोमवार दोपहर स्कूली दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो छात्र डूब गए। डूबने वाले छात्रों की पहचान टाटानगर निवासी 14 वर्षीय ध्रुव पुत्र आनंद बलसोरा और श्रीनगर निवासी 14 वर्षीय जय उर्फ आशुतोष पुत्र बसंत मंडलोई के रूप में हुई है। जय उर्फ आशुतोष मूलरूप से हरथली का निवासी है। देर रात तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम डैम में लापता छात्रों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने से रेस्क्यू रोक दिया गया। मंगलवार को टीम दोबारा सर्चिंग शुरू करेगी।

छात्र को बचाने वाले ग्रामीण नानालाल निनामा ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वे डैम की पाल पर मोटर लगाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान आठ छात्र डैम किनारे पिकनिक मना रहे थे। इनमें से पांच छात्र पानी में नहा रहे थे। कुछ देर बाद छात्रों ने चिल्लाना शुरू किया तो मेरी व साथी लालसिंह की नजर उन पर पड़ी। हम डैम के पास पहुंचे और एक डूब रहे छात्र को पानी से बाहर निकाला। दो छात्र दूर गहरे पानी में चले गए थे, जिससे वे पानी में लापता हो गए। इसके बाद पुलिस को और गांव में सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुराग यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से छात्रों को ढूंढना शुरू किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

एसडीएम आर्ची हरित भी घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार डैम की गहराई करीब 50 फीट है। मौके पर डैम किनारे पत्थरों से बना चूल्हा और पास ही मैगी के खाली पैकेट, चूल्हे में बनी हुई मैगी भी पड़ी मिली। जय और ध्रुव के अलावा खेतलपुर निवासी शुभम धाकड़, सालाखेड़ी निवासी केशव जाट, डोंगरे निवासी अर्पित कटारा, मुखर्जी नगर निवासी लक्ष्य राठौर, राघव शर्मा और युवराज डैम पर मौजूद थे। सभी छात्र टाटा नगर स्थित निजी स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ाई करते हैं। स्वजनों ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे घर से पिकनिक मनाने का बोलकर निकले थे। आशुतोष की मां ने बताया कि वह घर पर स्कूल में पार्टी होने का कहकर निकला था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घबराकर मौके से भागे तीन दोस्त

ग्रामीण नानालाल ने बताया कि छात्र बाइक से डैम पर पहुंचे थे। यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से पहले भी हादसे हो चुके हैं। छात्रों की चीख पुकार सुनी तो तीन में से एक को निकाल लिया। बाहर मौजूद तीन छात्र घटना के बाद घबरा गए और मौके से निकल गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया। रविवार को बड़ावदा थाना के मिंडाजी संगम स्थल पर डोंगी से मलेनी नदी पार कर दर्शन के लिए जा रहे तीन युवकों की डोंगी पलटने की घटना में लापता हुए युवक पुष्कर पुत्र मुन्नालाल लोहार की तलाश के लिए सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से रेस्क्यू किया लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोका गया

एसडीआरएफ की टीम के मिंडाजी संगम पर होने से डैम पर रेस्क्यू में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ की एक टीम पहुंची, मगर मोटर बोट नहीं होने से ग्रामीणों की चप्पू वाली नाव के सहारे गोताखोरों को गहराई तक भेजा गया।

  • जामण के समीप बने तालाब किनारे मनोरंजन की योजना बनाकर कुछ स्कूली छात्र पहुंचे थे। दो छात्र लापता हैं, जिन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

आर्ची हरित, एसडीएम।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031