नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हरदा में इंसानियत शर्मसार: कुरकुरे का लालच देकर 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या, 24 घंटे में दरिंदा गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हरदा में इंसानियत शर्मसार: कुरकुरे का लालच देकर 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या, 24 घंटे में दरिंदा गिरफ्तार


WhatsApp Icon

15/02/2026 5:14 PM Total Views: 423614

हरदा। जिले के ग्राम सुखरास में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। कातिल कोई और नहीं, बल्कि मासूम की ही कॉलोनी में रहने वाला परिचित निकला।

खून जमा देने वाली वारदात का तरीका

आरोपी भूरा उईके (35 वर्ष) पिता लक्ष्मीनारायण उईके, जो कि राजगोंड समाज से है, ने इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम बच्चे को पहले कुरकुरे खिलाकर उससे दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसे खेत से बड़े बेर (बोर) दिलाने का लालच देकर गांव के पुराने और सुनसान पड़े मिडिल स्कूल के खंडहर में ले गया। खंडहर में ले जाकर आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम ने दर्द से तड़पकर चिल्लाने की कोशिश की, तो इस वहशी दरिंदे ने उसका मुंह और गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को एक बेंच पर लिटाकर कपड़ों से ढक दिया, ताकि किसी की नजर न पड़े।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कातिल की चालाकी और पुलिस का शिकंजा

घटना के बाद आरोपी भूरा पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए भीड़ में छुपकर सब कुछ देखता रहा। दिनांक 12 फरवरी 2026 को दिलीप नामक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने पर एफएसएल (FSL) टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाया गया। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने गांव और आसपास के कैमरे खंगाले। फुटेज में मासूम बच्चा घटनास्थल की ओर जाता दिखा और कुछ देर बाद संदिग्ध भूरा उसके पीछे जाता नजर आया। हालांकि, वापसी में कैमरे में केवल भूरा लौटता हुआ दिखा, बच्चा नहीं। स्थानीय लोगों और बच्चों से पूछताछ में पता चला कि भूरा ही आखिरी बार बच्चे को कुरकुरे खिलाकर खेत की तरफ ले जा रहा था। इन पुख्ता सबूतों के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी भूरा को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की त्वरित कानूनी कार्रवाई

हरदा पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा व एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। थाना सिविल लाइन हरदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) 2012 की धारा 5m/6 के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम

इस अंधे कत्ल और जघन्य अपराध की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाने में थाना प्रभारी सिविल लाइन हरदा रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, उपनिरीक्षक संतोष बामने, प्रधान आरक्षक (42) अनिल मर्सकोले, आरक्षक (326) वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक चालक (232) सचिन चौधरी, सैनिक (139) सूरज पासी शामिल हैं

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930