नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
10 फरवरी से गायब छात्रा की मौत रहस्य बनी, सहपाठी के घर मिला शव — मोबाइल से भेजी गईं आपत्तिजनक तस्वीरें – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

10 फरवरी से गायब छात्रा की मौत रहस्य बनी, सहपाठी के घर मिला शव — मोबाइल से भेजी गईं आपत्तिजनक तस्वीरें


WhatsApp Icon

13/02/2026 7:05 PM Total Views: 416544

इंदौर। द्वारकापुरी इलाके के एक मकान से एमबीए कर रही छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मकान छात्रा के क्लासमेट का है। फिलहाल पुलिस उसे तलाश रही है। छात्रा ने आत्महत्या की, या उसके साथ कुछ अनहोनी हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

निजी कॉलेज में एमबीए कर रही छात्रा के मोबाइल से कॉलेज के ग्रुप पर एक आपत्तिजनक फोटो भेजा गया था। इसमें एक युवक के साथ वह नजर आ रही है। युवक के चेहरे को इमोजी से छुपाया गया था। परिजनों ने बताया कि छात्रा 10 फरवरी से घर आधारकार्ड अपडेट करने का बोलकर निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। उसने अपने क्लासमेट के साथ पार्टी में जाने का अपनी बहन को बोला था। रात को वह घर पर नहीं आई। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। दूसरे दिन छात्रा के पिता को कॉलेज प्रबंधन ने बुलवाया और ग्रुप में आए वॉट्सएप मैसेज के बारे में बताया। उसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसके क्लासमेट के साथ जाने की जानकारी दी। पुलिस शंका के आधार पर क्लासमेट के यहां पहुंची, लेकिन ताला लगा होने के कारण लौट गई। शुक्रवार को जब कमरे से बदबू आने लगी तो आस पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ताला तोड़कर भीतर पहुंची तो छात्र का शव मिला।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रूम को सील किया। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि मृत्यु से पहले उसने किस किस से संपर्क किया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो भेजी होगी। फिलहाल पुलिस उसके क्लासमेट की तलाश कर रही है। वह मूलतः मंदसौर का निवासी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930