नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: सावधान! नल कनेक्शन शुल्क जमा न करने पर कटेगा कनेक्शन, नपा ने जारी की सख्त चेतावनी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: सावधान! नल कनेक्शन शुल्क जमा न करने पर कटेगा कनेक्शन, नपा ने जारी की सख्त चेतावनी


WhatsApp Icon

13/02/2026 1:34 PM Total Views: 416074

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के अंतर्गत ‘जलावर्धन योजना’ का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नपा प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने नल कनेक्शन का शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें अब और मोहलत नहीं दी जाएगी। शुल्क जमा न करने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा जल्द ही विच्छेदन (डिस्कनेक्शन) अभियान चलाया जाएगा।

बकायादारों पर गिरेगी गाज

नगर पालिका प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शहर के कई क्षेत्रों में जलावर्धन योजना के तहत नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने निर्धारित कनेक्शन शुल्क अभी तक सरकारी खजाने में जमा नहीं किया है। इसे देखते हुए विभाग अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इन दस्तावेजों के साथ यहाँ जमा करें शुल्क

उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार मुख्य कार्यालय: नगर पालिका परिषद, सारनी, क्षेत्रीय उप कार्यालय: नगर पालिका, पाथाखेड़ा पर जाकर बकाया शुल्क जमा कर सकते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जरूरी दस्तावेज (साथ लाना अनिवार्य है):

शुल्क जमा करते समय उपभोक्ताओं को अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, संपत्तिकर की रसीद (विशेषकर वार्ड क्रमांक 1 एवं 36 के लिए अनिवार्य) दस्तावेज रखने होंगे।

अंतिम चेतावनी के रूप में लें

नगर पालिका अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि आगामी दिनों में एक विशेष अभियान चलाकर उन सभी घरों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे जिनके शुल्क बकाया हैं। कनेक्शन कटने के बाद होने वाली असुविधा और आर्थिक नुकसान की पूरी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।

  • “शहर की जल व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग अनिवार्य है। असुविधा से बचने के लिए तुरंत अपने बकाया शुल्क का भुगतान करें।” 

नगर पालिका प्रशासन, सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031