नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पीएएम श्रम योगी मान-धन योजना में ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन प्रारंभ, असंगठित श्रमिकों को मिलेगी प्रतिमाह पेंशन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पीएएम श्रम योगी मान-धन योजना में ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन प्रारंभ, असंगठित श्रमिकों को मिलेगी प्रतिमाह पेंशन


WhatsApp Icon

09/02/2026 6:45 PM Total Views: 462884

सारनी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में पंजीयन का कार्य ऑनलाईन माध्यम से प्रारंभ हो गया है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की पात्रता होगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के तहत ऑनलाइन आधार से पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। डे-एनयूएलएम शाखा नोडल अधिकारी केके भावसार, प्रभारी रंजीत डोंगरे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक केंद्रीय पेंशन योजना है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग वाले, 15 हजार रूपए से कम मासिक आय वाले श्रमिकों को 60 वर्ष के बाद मासिक पेंशन पाएंगे। इसके लिए श्रमिक प्रतिमाह न्यूनतम अनुदान / योगदान देना होगा। योजना में 50 फीसदी अनुदान केंद्र सरकार द्वारा भी दिया जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

योजना में जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार सहित अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पंजीयन करा सकते हैं। योजना में पंजीयन हेतु सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना समेत अन्य नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

योजना में जुड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदक का आधार कार्ड, बैंक खाता/जन-धन खाता और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।

//ऐसे होगा पंजीयन//

आयु 18 से 40 वर्ष आवश्यक दस्तावेज-

1. हितग्राही का ई-श्रम कार्ड

2. समग्र आईडी

3. आधार कार्ड

4. बैंक पासबुक

5. मोबाईल नंबर

6. नॉमिनी का आधार कार्ड

नोट :- जिनका ई श्रम कार्ड है वे सभी अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर से पंजीयन कराए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930