नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुलताई में सनसनी: 11 दिन से लापता महिला का खेत में मिला कंकाल, कुत्तों ने खोदा ‘कच्चा कब्र’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुलताई में सनसनी: 11 दिन से लापता महिला का खेत में मिला कंकाल, कुत्तों ने खोदा ‘कच्चा कब्र’


WhatsApp Icon

31/01/2026 12:12 AM Total Views: 390877

मुलताई। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वालिनी में शुक्रवार (30 जनवरी 2026) को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत से महिला का अत्यधिक क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव को आरोपियों द्वारा खेत में ही एक गड्ढा खोदकर दफनाया गया था, जिसे कुत्तों ने बाहर निकाल दिया। पुलिस ने कपड़ों के आधार पर मृतिका की पहचान कर ली है, जिसकी गुमशुदगी 19 जनवरी को दर्ज कराई गई थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कुत्तों ने नोचा शव, खेत में बिखरे मिले अवशेष

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि चौकी मासोद के ग्राम वालिनी में एक अज्ञात शव पड़ा है। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि उसे पहचानना मुश्किल था। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसे जानवरों द्वारा नोच खाया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए खेत के पास ही करीब 3 फीट गहरा, 2 फीट चौड़ा और 5.5 फीट लंबा गड्ढा खोदा था। गड्ढा उथला (कम गहरा) होने के कारण कुत्तों ने शव को बाहर खींच लिया, जिससे उसके अवशेष पूरे खेत में बिखर गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कपड़ों और बालों से हुई ‘पूजा’ की पहचान

मौके पर मौजूद पुलिस ने शव के पास से एक टी-शर्ट और समीज बरामद की। लंबे बाल और कपड़ों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि शव किसी महिला का है। जब ग्रामीणों और स्थानीय महिलाओं से पूछताछ की गई, तो शव की शिनाख्त ‘पूजा’ के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूजा 19 जनवरी 2026 से लापता थी और मुलताई थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए अहम सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर पुलिस बल तत्काल सक्रिय हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट (इंस्पेक्टर) आबिद अंसारी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम भौतिक साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी मुलताई श्री परिहार ने घटनास्थल को सुरक्षित कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

एसपी बैतूल ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930