नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी: सड़क सुरक्षा पर पुलिस की सख्ती, 15 दिवसीय अभियान में 83 हजार से ज्यादा का चालान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी: सड़क सुरक्षा पर पुलिस की सख्ती, 15 दिवसीय अभियान में 83 हजार से ज्यादा का चालान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा


WhatsApp Icon

22/09/2025 7:56 PM Total Views: 474587

सारणी। सारणी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 226 वाहन चालकों पर चालान काटे और 83 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना वसूला।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चला अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह अभियान 8 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक चलाया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

एसपी और एएसपी के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह अभियान पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी सारणी प्रियंका करचाम के निर्देशन में थाना सारणी पुलिस ने चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया।

अभियान का उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी लाना, आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करना और तेज गति, बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसना था।

इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना परमिट वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।

स्टाफ की अहम भूमिका

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती एवं समस्त स्टाफ थाना सारणी एवं चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव एवं समस्त चौकी पाथाखेड़ा स्टाफ की अहम भूमिका रही।

सारणी थाना प्रभारी जयपाल ईवनाती ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930