नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नवेगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कटकुही की टेकड़ी पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश, 3 जुआरी गिरफ्तार, 10 फरार  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नवेगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कटकुही की टेकड़ी पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश, 3 जुआरी गिरफ्तार, 10 फरार 


WhatsApp Icon

15/09/2026 9:50 PM Total Views: 473846

छिंदवाड़ा/नवेगांव। अवैध गतिविधियों और जुए-सट्टे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के सघन अभियान के तहत नवेगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ग्राम कटकुही के पास एक सुनसान टेकड़ी पर चल रहे जुए के बड़े फड़ पर अचानक दबिश दी। इस छापामार कार्रवाई में मौके से तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 10 अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर घने जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

मुखबिर की सटीक सूचना पर एक्शन

एसडीओपी जुन्नारदेव सोनम पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना नवेगांव पुलिस को 14 सितंबर 2026 को मुखबिर तंत्र से ग्राम कटकुही की टेकड़ी पर बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर धावा बोल दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर ओमकार (पिता जेठू भन्नारे, उम्र 21 वर्ष) – निवासी पनारा, राकेश (पिता शनिलाल उड़के, उम्र 22 वर्ष) – निवासी कटकुही, मन्नू (पिता शनिलाल वरकडे, उम्र 30 वर्ष) – निवासी आवरिया को दबोच लिया और संचालित हो रहे जुए फड़ से नकद राशि 3 हजार 100, ताश के पत्ते और फड़ बिछाने के लिए उपयोग किया जा रहा एक बड़ा तिरपाल। होंडा शाइन, सुजुकी, एचएफ डीलक्स, होंडा एसपी-125 और बजाज की मोटरसाइकिल जप्त की है, जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3 लाख 03 हजार 100 आंकी गई है। पुलिस ने फड़ से केवल नकदी ही नहीं, बल्कि जुआरियों के वाहन भी जब्त कर एक कड़ा संदेश दिया है। थाना नवेगांव में सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है

राहुल महेलवंशी, ललित यदुवंशी, कन्हैया भन्नारे, मोहनलाल आम्रवंशी, रज्जू नागवंशी, सन्नी उइके, राधे आरसे, गुड्डू, टानिक और कमलेश आम्रवंशी। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सजग पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सैयाम, प्रधान आरक्षक शारदा, आरक्षक अरुण यादव, रुमन सिंह, सलाउद्दीन शेख एवं वीर सिंह की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930