नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गांजा तस्करों पर शिकंजा: 1 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गांजा तस्करों पर शिकंजा: 1 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार


WhatsApp Icon

05/07/2025 8:54 PM Total Views: 446346

प्रवीर कुमार, 7489579303

बैतूल। बैतूल पुलिस ने गांजा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्‍चल एन. झारिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 13 हजार 500 रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है।

यह मामला 3 जुलाई 2025 को सामने आया, जब मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला इंद्रा कॉलोनी, गंज बैतूल में अवैध मादक पदार्थ बेचने का कार्य कर रही है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक सरविंद धुर्वे के निर्देशन में उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, रणधीरसिंह राजपूत और स्टाफ मौके पर पहुंचा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मौके पर पुलिस ने आरोपी गीता यादव और शेख खिज़र को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 5.498 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार 5 सौ रुपए है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तलाशी के दौरान गीता यादव के घर की छत पर रखे दो काले और नीले रंग के बैग में प्लास्टिक की पन्नियों में लिपटे हुए गांजा के बंडल और छोटे-छोटे पाउच में गांजा मिला। घर के अंदर मादक पदार्थ को तोलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पॉलीथिन की पन्नियों के बंडल भी मिले।

पूछताछ में खिज़र ने बताया कि यह गांजा उसने अपने भाई राजा के साथ मिलकर आमला निवासी विकास उर्फ विक्की ठाकुर से खरीदा था।

इसके बाद पुलिस ने विकास ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, शेख राजा को गांजा लाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक सरविंद धुर्वे, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, रणधीरसिंह, सउनि उमेश बिल्लोरे, प्रआर रामदास, नीलेश, संध्या, मयूर, आरक्षक अनिरुद्ध, नवीन रघुवंशी, रीना, प्रियंका, नरेन्द्र, राजेन्द्र, बलराम, सुरजीत जाट, देवेंद्र, गजानंद और दीपेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगेगी और युवाओं को नशे की लत से बचाने में मदद मिलेगी। यह भी दिखाता है कि पुलिस अपराध को रोकने के लिए कितनी तत्पर है और अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31