नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली पुलिस ने की शानदार कार्यवाही, नकाबजनी के चार शातिरों को रंगे हाथों पकड़ा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली पुलिस ने की शानदार कार्यवाही, नकाबजनी के चार शातिरों को रंगे हाथों पकड़ा!


WhatsApp Icon

16/06/2025 7:55 PM Total Views: 421438

सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वैज्ञानिक जांच और सूचना तंत्र का मिला अद्भुत नतीजा !


बैतूल। बैतूल शहर में बढ़ रहे संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के अनुरूप कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में, कोतवाली पुलिस ने एक नकबजनी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 3 लाख 15 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

20 नवंबर 2024 को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी विजय कामतकर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1171/2024, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटनास्थल का निरीक्षण सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वॉड और पुलिस फोटोग्राफर की टीम के साथ किया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। लगातार प्रयासों और सूचना तंत्र के माध्यम से पुलिस ने चार आरोपियों अंकित उर्फ भूत डेहरिया (18 वर्ष), निवासी चांदामेटा, आकाश कहार, निवासी परासिया, आर्यमन डेहरिया, निवासी न्यूटन परासिया, अजय सोनी, निवासी न्यूटन परासिया, जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चारों आरोपियों ने नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने का मुखड़ा, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का लॉकेट (कुल वज़न लगभग 31.5 ग्राम) के आभूषण बरामद किए

इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 15 हजार रुपये है। सभी जप्ती कार्रवाई विधिवत गवाहों के समक्ष की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट), उनि जगदीश प्रसाद ठाकुर, सउनि जगदीश नावरे, प्र. आर. 64 तरुण पटेल, प्र. आर. 369 शिव कुमार, प्र. आर. 393 महेन्द्र, प्र. आर. 185 अरविंद सिंह, आर. 56 नितिन चौहान, और आर. 528 महेश का अहम योगदान रहा है। उनकी तत्परता और समर्पण सराहनीय है। यह कार्रवाई बैतूल पुलिस की कार्यकुशलता और अपराधियों के खिलाफ उसकी कड़ी कार्रवाई का प्रमाण है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930