नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भैंसदेही पुलिस और आबकारी विभाग की अवैध शराब पर संयुक्त स्ट्राइक: 3 आरोपी गिरफ्तार, भट्ठियां तोड़ 20 हजार का महुआ लाहन किया नष्ट – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भैंसदेही पुलिस और आबकारी विभाग की अवैध शराब पर संयुक्त स्ट्राइक: 3 आरोपी गिरफ्तार, भट्ठियां तोड़ 20 हजार का महुआ लाहन किया नष्ट


WhatsApp Icon

09/09/2026 10:19 PM Total Views: 470647

सारनीबैतूल। जिले में अवैध मादक पदार्थों और कच्ची शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर माफिया और अवैध विक्रेताओं की कमर तोड़ दी।

ग्राम ढाबा में एक सा कई ठिकानों पर दबिश, 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

थाना भैंसदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढाबा में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने ग्राम ढाबा में अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन आरोपियों लालजी नरवरे (50 वर्ष), पिता गिटा नरवरे, निवासी ग्राम ढाबा, अरुण पाटनकर (55 वर्ष), पिता शेषराव पाटनकर, निवासी ग्राम ढाबा, विनोद नागले (42 वर्ष), पिता श्यामलाल नागले, निवासी ग्राम ढाबा, थाना भैंसदेही को धर दबोचा। आरोपियों के पास से कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1,900/-) बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ग्राम पोखरनी में महुआ लाहन व शराब बनाने की सामग्री नष्ट

दूसरी बड़ी कार्रवाई ग्राम पोखरनी में अंजाम दी गई, जहाँ पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त अमले ने अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर रेड मारी। यहाँ मोहनदास आठोले एवं संजय आठोले के घर के पीछे स्थित बाड़ी में सुनसान जगह पर भट्ठी लगाकर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही थी। संयुक्त टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण, बर्तन और करीब 08 कट्टी महुआ लाहन (अनुमानित मूल्य लगभग ₹20,000/-) जब्त कर उसे मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे अवैध निर्माताओं में हड़कंप मच गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अवैध शराब माफिया पर जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और विक्रय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण अंचलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक पंजाबराव परते, आरक्षक नारायण, आरक्षक सोनू काजले, आरक्षक मोहित मालवीय, महिला आरक्षक लक्ष्मी, महिला आरक्षक सपना, महिला आरक्षक दीपिका सहित आबकारी विभाग भैंसदेही प्रभारी पंकज लोखंडे एवं उनके स्टाफ की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930