नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पाथाखेड़ा स्टेडियम परिसर की हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पाथाखेड़ा स्टेडियम परिसर की हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक


WhatsApp Icon

10/09/2026 4:07 PM Total Views: 470796

वेल्डिंग कार्य के दौरान भड़की चिंगारी से मोनू हार्डवेयर में मची तबाही, दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद पाया काबू

सारनी। पाथाखेड़ा स्टेडियम परिसर में संचालित एक हार्डवेयर दुकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी के कारण यह हादसा हुआ, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पाथाखेड़ा स्टेडियम स्थित मोनू हार्डवेयर की है। रोजाना की तरह दुकान में काम चल रहा था और दोपहर लगभग 1:45 बजे वहां वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी पास रखे ज्वलनशील सामान पर जा गिरी। दुकान में पेंट, थिनर, प्लास्टिक पाइप और हार्डवेयर सामग्री होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दमकल कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थानीय नागरिकों और दुकान संचालक ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि उस पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा बाजार हादसा होने से टल गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लाखों के नुकसान का अनुमान

आग बुझने के बाद जब स्थिति का जायजा लिया गया, तब तक दुकान के भीतर रखी कीमती सामग्री, फिटिंग टूल्स, मशीनरियां और अन्य उत्पाद जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में व्यापारी को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम मामले की जांच कर नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुटी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930