नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
“सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 पत्तों के ताश पर जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

“सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 पत्तों के ताश पर जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार”


WhatsApp Icon

12/05/2025 11:08 PM Total Views: 474588

बैतूल/सारणी। सारणी पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ खेलने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शोभापुर कॉलोनी में नूरी मस्जिद के पास की गई, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए से हार जीत का दांव लगा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी एक विश्वसनीय मुखबिर से मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। चर्चा चल रही है कि गिरफ्तार जुआरियों में से एक पुलिस विभाग के अधिकारी का बेटा भी शामिल है, हालांकि उसका नाम बदल दिया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विश्वनाथ डेहरिया (44 वर्ष, निवासी रावनवाडा बस्ती, क्वाटर नं. 2205), ललन गुप्ता (40 वर्ष, निवासी अस्पताल कॉलोनी, पाथाखेडा), सोनू गिरी (33 वर्ष, निवासी पटेल नगर, वार्ड नं. 20, पाथाखेडा), राशिद अंसारी (29 वर्ष, निवासी भरत नगर, वार्ड नं. 19, पाथाखेडा), हर्षित वस्त्रा (19 वर्ष, निवासी शास्त्रीनगर, पाथाखेडा), आफताब अंसारी (35 वर्ष, निवासी भरत नगर, पाथाखेडा), देवीराम पहाड़े (36 वर्ष, निवासी ग्राम मरकाढाना), संदीप गोहे (30 वर्ष, निवासी शोभापुर कॉलोनी, गणेश चौक, शोभापुर) के रूप में हुई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 21,900 रुपये की नगद राशि जब्त की है। सभी के खिलाफ धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारणी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक श्रीराम, आरक्षक किशन शैलू, मोहित भाटी, रविमोहन, मोनू उइके, और अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930