नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बेखौफ चोरों का तांडव: गंज में देर रात दो दुकानों के शटर चटकाए, नकदी पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बेखौफ चोरों का तांडव: गंज में देर रात दो दुकानों के शटर चटकाए, नकदी पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात


WhatsApp Icon

31/10/2026 10:00 PM Total Views: 499286

वीआईपी ड्यूटी में उलझी रही पुलिस, इधर व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल

बैतूल। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र गंज में शनिवार की दरमियानी रात बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। रात करीब 2 बजे शातिर चोरों ने दो प्रतिष्ठित दुकानों के शटर तोड़कर सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सुमित एजेंसी (कृषि यंत्र) और फिरोज पटेल की बर्तन दुकान को निशाना बनाया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। लगातार हो रही सेंधमारी की घटनाओं से गंज क्षेत्र के व्यापारियों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना पनप रही है।

निगरानी करता रहा एक साथी, दूसरा दुकान में घुसा

बर्तन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर वारदात का तरीका बेहद सुनियोजित नजर आ रहा है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक शातिर चोर शटर उठाकर अंदर दाखिल हुआ और गल्ले की तलाशी लेने लगा, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर सड़क पर खड़े होकर चारों तरफ निगरानी (रेकी) कर रहा था ताकि किसी के आने पर तुरंत सतर्क किया जा सके।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हजारों की नकदी और चिल्लर पर किया हाथ साफ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुमित एजेंसी कृषि यंत्र की दुकान से गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपयों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, वास्तविक नुकसान का अंतिम आंकड़ा एफआईआर दर्ज होने और दुकान संचालक के मिलान के बाद ही सामने आ सकेगा। वहीं, फिरोज पटेल की बर्तन दुकान के गल्ले से चोर करीब एक हजार रुपए के सिक्के (चिल्लर) समेटकर रफूचक्कर हो गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वीआईपी ड्यूटी के फेर में अटकी तफ्तीश

हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की प्राथमिक जांच गति नहीं पकड़ सकी। बताया जा रहा है कि गंज थाने का अधिकांश पुलिस बल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। इसी व्यस्तता और फरियादियों के औपचारिक रूप से थाने न पहुंचने के कारण रविवार दोपहर तक मामले में विधिवत एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी और न ही मौके की विधिवत तफ्तीश शुरू हो पाई थी।

साइबर सेल की मदद से सुराग तलाशने की कवायद

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के हुलिए और चेहरों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों का डेटा (डंप डेटा) खंगाला जा रहा है, ताकि संदिग्ध नंबरों को ट्रेस किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के भौतिक निरीक्षण और फरियादियों के बयानों के बाद ही चोरी गई कुल संपत्ति का स्पष्ट आकलन हो सकेगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, व्यापारियों में रोष

गंज इलाके में शटर तोड़कर चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी इस तरह की वारदातों से व्यापारी वर्ग परेशान रहा है। व्यस्त बाजार में रात के सन्नाटे के बीच लगातार दो दुकानों को निशाना बनाए जाने से रात्रि गश्त व्यवस्था कटघरे में खड़ी हो गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि मुख्य बाजार में ही दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो व्यापारी अपना कारोबार कैसे करेंगे? व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30