नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बदमाशों का दुस्साहस: दिनदहाड़े हथियारों के दम पर घर में घुसे 10-12 बदमाश, माता-पिता को लहूलुहान कर युवती का अपहरण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बदमाशों का दुस्साहस: दिनदहाड़े हथियारों के दम पर घर में घुसे 10-12 बदमाश, माता-पिता को लहूलुहान कर युवती का अपहरण


WhatsApp Icon

31/10/2026 10:12 PM Total Views: 499282

बोलेरो सवार बदमाशों ने तलवार और बंदूकों से बरपाया कहर, मुख्यमंत्री की ड्यूटी में उलझी रही पुलिस

बैतूल। बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बालाई माल गांव में शनिवार दोपहर कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े करीब 10 से 12 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर धावा बोल दिया और माता-पिता को बेरहमी से पीटकर उनकी 24 वर्षीय बेटी का जबरन अपहरण कर लिया। फिल्मी अंदाज में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बंदूक, तलवार और लोहे के पाइप लेकर घुसे थे बदमाश

अपहृत युवती के भाई राहुल ने घटना की खौफनाक दास्तां बयां करते हुए बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो गाड़ी उनके घर के सामने आकर रुकी। गाड़ी से 10-12 लोग उतरे, जिनके हाथों में बंदूक, तलवार और लोहे के भारी पाइप थे। आरोपियों ने आते ही घर के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ मचाई। जब राहुल के पिता कैलाश यादव और उनकी मां ने बेटी को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। माता-पिता को खून से लथपथ कर बदमाश युवती को जबरन खींचते हुए गाड़ी में डालकर फरार हो गए। राहुल ने इस खौफनाक साजिश के पीछे फोगरिया मंडई गांव के एक युवक पर गहरा शक जाहिर किया है।

ससुराल विवाद के बाद मायके में ही रह रही थी युवती

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अपहृत युवती की शादी कुछ समय पहले मंडई बुजुर्ग में हुई थी। वह करीब दो साल तक अपनी ससुराल में रही, लेकिन पति के साथ अनबन होने के कारण उनका पारिवारिक विवाद न्यायालय तक पहुंच गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद से युवती अपने मायके बालाई माल में ही माता-पिता के साथ रह रही थी। युवती का एक बच्चा भी है।

चिचोली अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे माता-पिता

बदमाशों के इस बर्बर हमले में युवती के पिता कैलाश यादव और मां गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें दोपहर करीब 2 बजे इलाज के लिए चिचोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की वीआईपी ड्यूटी और जांच

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजादेही थाने के सब इंस्पेक्टर (SI) जीपी बिल्लौरे ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को तुरंत गांव के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस का कुछ अमला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वीआईपी ड्यूटी में तैनात था। घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस फिलहाल मौके पर तफ्तीश कर रही है और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट व बयानों के आधार पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30