नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कांग्रेस का हल्ला बोल: जलकर वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, नगरपालिका को घेरने की तैयारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कांग्रेस का हल्ला बोल: जलकर वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, नगरपालिका को घेरने की तैयारी


WhatsApp Icon

02/02/2025 12:39 PM Total Views: 464558

सारनी। बैतूल में नगर पालिका द्वारा जलकर में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने 3 फरवरी को शॉपिंग सेंटर में आंबेडकर प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके बाद नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश सचिव समीर खान और मनोज मालवे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि नगर पालिका ने जलकर की दरों में मनमाने ढंग से वृद्धि की है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद इशरत बी पंचू खान ने बताया कि पहले नल कनेक्शन की राशि 4 हजार रुपये थी और जलकर 60 रुपये प्रति माह था, जिसे बढ़ाकर 120 रुपये और फिर 150 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने बताया कि जल कर में वृद्धि को लेकर सभी कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर विरोध किया किंतु नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष ने किसी की नहीं सुनी। और अपने फैसले पर अड़े रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आंबेडकर प्रतिमा से नगरपालिका तक रैली

कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर प्रतिमा के सामने इकट्ठा होकर रैली निकालेंगे और नगर पालिका पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वे नपा सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जलकर की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक नगर पालिका जलकर की दरों को वापस नहीं लेती है। कांग्रेस ने नगर पालिका को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930