नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, एक साल से नहीं मिला वेतन! आंदोलन की चेतावनी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, एक साल से नहीं मिला वेतन! आंदोलन की चेतावनी


WhatsApp Icon

01/02/2025 6:28 PM Total Views: 464551

बैतूल। बैतूल में लघु वेतन कर्मचारी संघ की शनिवार को हुई बैठक में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अंशकालीन कर्मचारियों को एक साल से वेतन नहीं मिलने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। भोपाल से आए संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहादुर सिंह ने सरकार को जमकर लताड़ा और आंदोलन की चेतावनी दी।

कर्मचारी भवन में आयोजित इस बैठक में जिले भर के अंशकालीन कर्मचारी, अस्थाई कर्मी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में खुलासा हुआ कि अंशकालीन कर्मचारियों को सरकार बजट की कमी का हवाला देकर एक साल से वेतन नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी विभाग द्वारा दिए गए संपर्क ऐप और पोषण ट्रैकर के संचालन में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

7 फरवरी से जिला स्तरीय धरना, 16 को भोपाल में हल्ला बोल

बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों ने 7 फरवरी से जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके बाद 16 फरवरी को भोपाल में भी हल्ला बोल करने की तैयारी है। अगर इसके बाद भी सरकार नहीं जागी, तो मार्च से निश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैतूल में मिला नया जिलाध्यक्ष

बैठक में बैतूल जिलाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र पाठे के नाम का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रदेश स्तर से इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह साफ है कि बैतूल के कर्मचारी अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। एक साल से वेतन न मिलना और तकनीकी समस्याओं से जूझना कर्मचारियों के लिए असहनीय हो गया है। अब देखना यह है कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930