नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कुटुंब प्रबोधन इकाई का पारिवारिक मिलन, 300 परिवारों ने लिया हिस्सा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कुटुंब प्रबोधन इकाई का पारिवारिक मिलन, 300 परिवारों ने लिया हिस्सा


WhatsApp Icon

20/01/2025 4:46 PM Total Views: 419089

सारनी। कुटुंब प्रबोधन इकाई द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन कार्यक्रम में सारनी नगर के लगभग 300 परिवारों ने सहपरिवार भाग लिया। यह कार्यक्रम नगर के मंगल भवन में आयोजित किया गया, जिसमें परिवारों ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता श्री वी.के. कैथवार ने की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मुख्य वक्ता के रूप में नर्मदापुरम से संघ के विभाग संघ चालक श्री धन्नालाल जी डोमने और कुटुंब प्रबोधन जिला संयोजक ब्रज मोहन सहगल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद, मातृशक्ति, बच्चों और भाइयों ने विभिन्न मानसिक और शारीरिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रश्नोत्तरी में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता श्री धन्नालाल जी डोमने ने कुटुंब प्रबोधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त परिवारों में एकता और राष्ट्रीयता की भावना जागृत होने पर ही राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कुटुंब को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इकाई बताते हुए कहा कि संघ का यह कार्यक्रम परिवारों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर समाज को अपनी परंपराओं, भाषा, वेशभूषा, भजन और भोजन को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उन्होंने सप्ताह में कम से कम एक दिन परिवार और मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने और राष्ट्र व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का सुझाव दिया। श्री डोमने ने कहा कि कुटुंब राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, जो समाज परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन को संघ के पंच परिवर्तन के बिंदुओं – स्व का बोध, पर्यावरण, समरसता, नागरिक कर्तव्यों और कुटुंब प्रबोधन – का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसे अपनाकर हम एक सभ्य समाज की दिशा दे सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भारत माता की आरती की। इस अवसर पर श्री बसंत राय जी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में दशरथ डांगे, भोजराज परमार और अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन विनोद झरबड़े और गोपाल अरोरा ने किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930