नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
19 जनवरी को मोक्ष धाम के भोले बाबा को चढ़ाया जाएगा भव्य त्रिशूल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

19 जनवरी को मोक्ष धाम के भोले बाबा को चढ़ाया जाएगा भव्य त्रिशूल


WhatsApp Icon

18/01/2025 7:16 PM Total Views: 419085

घोड़ाडोंगरी। मोक्षधाम पर स्थापित बाबा भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा के समक्ष कल दिनांक 19 जनवरी को व्यापारिक कल्याण संघ के द्वारा भव्य त्रिशूल यात्रा निकालकर त्रिशूल अर्पण किया जा रहा हैं।

व्यापारी कल्याण संघ के कार्यकारिणी सदस्य व मीडिया प्रभारी जितेन्द्र मालवीय ने बताया कि घोड़ाडोंगरी मुक्ति धाम मैं स्थापित बाबा भोलेनाथ के समक्ष 19 जनवरी को भव्य त्रिशूल की भेंट चढ़ाई जा रही है, जो की एक भव्य त्रिशूल यात्रा के रूप में घोड़ाडोगरी सारणी मार्ग पर बने बजरंग मंदिर से निकली जाएगी। यह यात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गो से निकलकर मोक्ष धाम पहुंचेगी, संगठन सदस्य ने बताया कि इस यात्रा में जबलपुर, छिंदवाड़ा व नगर के उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा भव्य शिव पार्वती विवाह ओघड़दानी बाबा भोलेनाथ की विशेष ओघड़ो की टोली भी साथ होगी इस यात्रा में बाहर से आ रहे कलाकार अपनी धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नगर में इस भव्य त्रिशूल यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है शोभायात्रा व्यापारी कल्याण संघ के तत्वाधान में निकाली जा रही है व्यापारी कल्याण संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि वह इस शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भव्य शोभायात्रा का हिस्सा बनकर यात्रा की शोभा बढ़ाएं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930